Kanpur: भारी बारिश में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 3 मजदूर, चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Kanpur Accident News: भारी बारिश के बीच रावतपुर में बालाजी स्तुति अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 मजदूर झुलस गए। हादसे में चाचा भतीजे समेत 2 की मौत हो गई। 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।
Two Workers Killed In Kanpur High Tension Line Accident One Seriously Injured
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर(फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur High Tension Line Accident: कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुरम स्थित बालाजी स्तुति अपार्टमेंट में काम करने आए तीन मजदूर अचानक करंट की चपेट में आ गए जिनमें से दो की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से झुलसा है जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

इंची टेप निकालते ही हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बालाजी स्तुति अपार्टमेंट के द्वितीय मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 201 में काम करने आए तीन मजदूर बालकनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी एक ने नाप लेने के लिए अपनी जेब से इंचीटेप निकाला, इंचीटेप जैसे ही खोला वैसे ही पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में इंचीटेप आ गया जिससे तीनों मजदूरों के भीषण करंट लग गया और जबरदस्त विस्फोट की आवाज आई जिसके बाद आसपास के लोग निकले कड़ी मशक्कत के बाद बिजली की सप्लाई कटवाई गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया।

Two Workers Killed In Kanpur High Tension Line Accident One Seriously Injured
Bank Strike: मेरठ में लगातार 3 दिन बैंक बंद: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल; रविवार को खुलेंगी शाखाएं

चाचा भतीजा की मौत से परिवार में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।हादसे में अभिषेक पाल और उनके चाचा मिथलेश पाल की मौत हो गई है।दोनों अल्युमिनियम ग्रील लगाने का कार्य करते थे। इनके साथी रिजवान की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अपार्टमेंट के लोग और कानपुर पुलिस मृतक मिथलेश पाल की पत्नी को सांत्वना देते रहे।

पत्नी इसी अपार्टमेंट में करती है घरेलू कार्य

मृतक मिथलेश पाल की पत्नी पिछले कई वर्षों से इसी अपार्टमेंट में घरेलू कार्य कर रही है जिसकी वजह से उसकी जान पहचान मदर टेरेसा स्कूल की शिक्षिका हेलिना से हो गई थी। शिक्षिका अभी इस फ्लैट में नहीं रहती है।

Two Workers Killed In Kanpur High Tension Line Accident One Seriously Injured
Agra: श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर संतों का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को एकजुट होंगे देशभर के संत

शनिवार सुबह 11:00 बजे मिथिलेश अपने भतीजे अभिषेक और साथी रिजवान को लेकर फ्लैट में आया था 11:15 बजे दुर्घटना हुई जिसमें अभिषेक और मिथलेश की मौत हुई।

पुलिस ने दी जानकारी

एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को हैलेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अभिषेक और मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे रिजवान का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com