Kanpur: भाजपा पार्षद ने खोली भ्रष्टाचार की पोल; कहा- विधायक.. .सांसद की सुन नहीं रहे प्रशासनिक अधिकारी

Kanpur Road Construction: वार्ड 19 बारासिरोही कल्याणपुर में PWD के सड़क और नाला निर्माण कार्य को लेकर BJP पार्षद ज्योति दिनेश पासवान ने मंडलायुक्त से शिकायत की है। शिकायत में जांच की मांग की गई है।
Kanpur PWD Road Project Faces Corruption Allegations BJP Councillor Seeks Probe Over ₹23.74 Crore Work
भाजपा पार्षद(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur PWD Road Corruption Allegations: कानपुर में नगर निगम में चल रही गुटबाजी अभी सुलझी नहीं थी कि इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की पार्षद ने शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडलायुक्त को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। पार्षद ने नाला निर्माण और सड़क निर्माण के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

पहली बरसात में ही बह गई करोड़ों रुपए से बनाई गई रोड

पार्षद ज्योति दिनेश पासवान ने मंडलायुक्त को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा वार्ड 19 बारासिरोही कल्याणपुर में पीडब्ल्यूडी के द्वारा कार्य कराया जा रहा है जिसको ठेकेदार सूरज कटियार करा रहे हैं जिनके द्वारा सेक्टर 8 में करोड़ों रुपए से रोड बनाई गई थी जो पहली ही बरसात में बह गई। इसके साथ ही जो नाला बनाया गया था वह भी गिर गया जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव हो गया है।

Kanpur PWD Road Project Faces Corruption Allegations BJP Councillor Seeks Probe Over ₹23.74 Crore Work
हस्तिनापुर में रोजगार योजना पर उठे सवाल, फर्जी श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार राहुल गुप्ता के द्वारा 23 करोड़ 74 लाख रुपए स्वीकृत धनराशि का कार्य कराया गया लेकिन निर्माण में मानक पूरे नहीं किए गए, जिससे सरकार के द्वारा जारी की गई धनराशि का गबन हुआ और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि 23 करोड़ के काम में महज 5 करोड़ रुपए ही लगाकर निर्माण कार्य कराया गया और मानक के विपरीत काम होने से क्षेत्र की समस्या खत्म नहीं हुई।

प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी की पार्षद ज्योति दिनेश पासवान के पति दिनेश पासवान ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे इस भ्रष्टाचार की शिकायत शुरुआत से ही कर रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा। अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन्होंने कहा कि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक भारतीय जनता पार्टी की नीलिमा कटियार के अथक प्रयास से जनता को उपहार के रूप में सड़क मिली थी लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

यह अधिकारी इस तरह का रवैया अपना रहे हैं कि जब वह सांसद और विधायक की ही नहीं सुन रहे तो पार्षद की क्या सुनेंगे और उनकी कार्यशैली इस तरह की सिर्फ इसलिए है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रशासनिक अधिकारी नहीं चाहते कि दोबारा से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com