Kanpur: मामा ने दोस्तो के साथ मिलकर भांजी का किया यौन शोषण; गर्भवती होने पर कराया गया गर्भपात, नानी फरार

Kanpur Minor Sexual Assault: कानपुर में ननिहाल में रह रही नाबालिग से 6 माह तक यौन शोषण का आरोप लगा है। गर्भवती होने पर गर्भपात कराने और नानी, नाना, मामी और मामा पर मामले की जानकारी छिपाने का आरोप है।
Kanpur Minor Allegedly Sexually Assaulted for Six Months, Family Members Accused of Concealing the Crime
पीड़िता(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur Minor Girl Rape Case: कानपुर में एक ऐसा मामला आया जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। ननिहाल में रह रही बच्ची के साथ रिश्ते में लगने वाले मामा और उसके दोस्त पिछले 6 महीने से उसका शारीरिक शोषण करते रहे। नानी, नाना और मामी-मामा को जानकारी होने के बाद भी उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा बच्ची गर्भवती हो गई और गर्भपात कराकर नानी मां के पास छोड़कर भाग गई।

6 महीने तक होता रहा यौन शोषण

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ही मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा 9 की छात्रा कन्नौज के तिरवा में अपने नाना नानी के घर रहकर पढ़ाई पूरी कर रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी का नाना नानी और मामा मामी की मिलीभगत से 6 महीने तक यौन शोषण कराया जाता रहा जिसके चलते उसकी नाबालिग बेटी गर्भवती हुई और फिर उसका 4 महीने 20 दिन के गर्भ का गर्भपात करा कर नानी बेटी को लेकर उसके घर पहुंची एक दिन रुकी और फिर मौका मिलते ही फरार हो गई।

Kanpur Minor Allegedly Sexually Assaulted for Six Months, Family Members Accused of Concealing the Crime
आगरा में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा; चोरी के इरादे से घर में घुसा था आरोपी, हत्या कर जेवर लेकर फरार

इसके बाद से कोई भी महिला का फोन नहीं उठा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पहले महिला के पिता ने फोन कर महिला को जानकारी दी कि उसकी बेटी गायब हो गई है मिल नहीं रही। जिसके चलते जब महिला ने अपने पिता से पूछा कि आखिर बेटी कहां चली गई और अगर उसकी बेटी को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी सबकी होगी इसके बाद अगले ही दिन महिला की मां ने महिला को फोन करके बताया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई है और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आकर अपनी बेटी को ले जाओ।

डॉक्टर ने महिला को फोन कर दी जानकारी

महिला ने कहा उसकी तबीयत खुद ही खराब है ऐसे में वह कैसे वहां पहुंचेगी। इसके बाद ठीक अगले ही दिन कन्नौज के तिरवा स्थित माधव हॉस्पिटल से डॉक्टर ने महिला को फोन कर यह कहा कि अब उसकी बेटी ठीक हो गई है यहां से ले जाओ जिस पर महिला ने कहा कि वहां तो उसकी नानी और नाना मौजूद होंगे तो अस्पताल से बताया गया कि उसकी बेटी अकेले अस्पताल में भर्ती है।

जिसके बाद जब महिला ने अपनी मां को फोन किया तो मां ने बोला खाना लेने घर गई हूं। इसके बाद अगले दिन महिला की मां महिला की बेटी को लेकर कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में महिला के घर पहुंची यहां पर एक दिन रुकी और महिला को यह बताया गया कि उसकी बेटी के पेट में दर्द था और बुखार आ गया था अब बेटी ठीक है लेकिन अभी कुछ दिन दवाई चलेंगी। महिला की मां के जाने के बाद तीन-चार दिन से महिला की नाबालिग बेटी गुमसुम थी।

Kanpur Minor Allegedly Sexually Assaulted for Six Months, Family Members Accused of Concealing the Crime
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला फिर गहराया; तीसरा CCTV फुटेज वायरल, छत पर जाते दिखे रसिक दुलारी

बेटी ने रोते हुए सुनाई आपबीती

महिला ने जब जोर डालकर अपनी बेटी से पूछा तो बेटी ने रोते हुए अपने साथ हुई आपबीती बताइ जिसको सुनते ही महिला के होश उड़ गए। महिला ने अपने घर वालों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सभी ने फोन नंबर स्विच ऑफ कर रखा है जिसके चलते महिला ने रावतपुर थाना पुलिस से पूरी प्रकरण की शिकायत की है। पीड़ित बच्ची ने अपने साथ हुई आपबीती भी बताई कि पिछले 6 महीने से कैसे उसके साथ उसका यौन शोषण किया जा रहा था।

शिकायत करने पर नाना नानी और मामा मामी धमकी दे रहे थे। इसके चलते ही वह डरी रह रही थी लेकिन जब हालत यह हो गई कि उसके पेट में 4 महीने 20 दिन का गर्भ ठहर गया तो अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया और फिर उसकी मां के पास उसको छोड़कर नानी वापस चली गईं। उसने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई और अपनी मां के साथ रावतपुर थाने शिकायत करने पहुंची।

पुलिस ने दी जानकारी

वही इस पूरे प्रकरण पर थाना अध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि प्रकरण की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। थाना स्तर पर अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com