Kanpur: प्रेमी संग थाने पहुंची युवती, बोली- हमारी शादी करा दीजिए, लेकिन सरकारी दस्तावेज ने तोड़ा सपना

Kanpur Latest News: यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती, अपनो प्रेमी के साथ थाने पहुंच कर पुलिस से शादी करवाने की जिद करने लगी और कहा कि हम भागेंगे नहीं।
Kanpur Love Story Ends at Police Station
लव- कपल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kanpur Police Station Marriage Case: यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में रविवार शाम एक युवती अपने प्रेमीके साथ थाने पहुंच कर पुलिस से अपनी शादी करवाने की जिद करने लगे। युवती पुलिस कर्मियों से कहने लगी कि हम भागेंगे नहीं, वरना हमारे परिवार वाले और आप लोग परेशान होंगे। युवती ने कहा कि हम दोनों की शादी थाना परिसर में ही करा दीजिए।

नाबालिग निकला प्रेमी

कानपुर पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। लेकिन सरकारी दस्तावेजों में प्रेमी नाबालिग निकला। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग उम्र में शादी होने के संबध में दोंनो को कानूनी जानकारी दी। और समझा-बुझाकर कर दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया।

शादी का सपना टूटा तो छलके आंसू

बता दें कि सरकार दस्तावेज में प्रेमी के नाबालिग होने के बाद दोनों के शादी की जब कोई उम्मीद ना रही तब युवक और युवती फूट फूट कर रोने लगे। जबकि वहां मौजूद दोनों के माता पिता और पुलिस कर्मी समझाने की कोशिश करते रहे। कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण राव ने बताया कि परिजनों को बुलाकर दोनों पर नजर रखने और उन्हें अकेले ना छोड़ने की सलाह दी गई है। दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

असमंजस में पड़े पुलिस कर्मी

प्रेमिका और उसका नाबालिग प्रेमी पुलिस कर्मियों से शादी करवाने की जिद पर अड़ गए। युवती की जिद देखकर पुलिसकर्मी भी असमंजस में पड़ रहें। जब नाबालिग प्रेमी के पिता थाने पहुंचे और युवती को देखकर उसके घर वालों को सूचना दी। इसके बाद देर रात युवती की मां भी घर वालों के साथ थाने पहुंची। मां ने युवती को समझाने की कोशिश की। लेकिन वो किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। जबकि दोनों एक ही बिरादरी और आपस में रिश्तेदार भी हैं। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि प्रेमी नाबालिग है। पुलिस ने नाबालिग उम्र में शादी होने के संबध में कानूनी जानकारी दी।

कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण राव का बयान

दोनों शादी का सपना टूटता हुआ देखकर फूट फूट कर रोने लगे। वहीं माता पिता और पुलिस कर्मी समझाने की कोशिश करते रहे। कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण राव ने बताया कि परिजनों को बुलाकर दोनों पर नजर रखने और उन्हें अकेले ना छोड़ने की सलाह दी गई है। दोनों को सकुशल उनके परिजनों के सौंप दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com