अखिलेश यादव के करीबी ने बीजेपी नेता को बेरहमी से मारा! साथियों के साथ चाकू से किए वार, कन्नौज की घटना से मचा हड़कंप

UP News: यूपी के कन्नौज में सपा नेता टिंकू पाल पर आरोप है कि उसने चुनावी रंजिश में एक बीजेपी नेता पर हमला कर दिया और उन्हें मार-मारकर अधमरा कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
अखिलेश यादव के करीबी ने बीजेपी नेता को बेरहमी से मारा! साथियों के साथ चाकू से किए वार, कन्नौज की घटना से मचा हड़कंप
अखिलेश यादव के करीबी ने बीजेपी नेता को बेरहमी से मारा!
Published on: 
Updated on: 

कन्नौज: यूपी के कन्नौज से एक बड़ी घटना हो गई है। यहां दोस्तों के साथ चाय पी रहे एक भाजपा नेता राशिद पर हमला हुआ है। हमले का आरोप सपा नेता टिंकू पाल पर लगाया गया है। आरोप है कि सपा नेता टिंकू पाल ने चुनावी रंजिश में 15 से अधिक लोगों के साथ मिलकर बीजेपी नेता पर हमला किया। पीड़ितों के मुताबिक, टिंकू पाल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।

बता दें कि भाजपा नेता राशिद अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा था। इसी दौरान सपा नेता टिंकू पाल ने 15 से ज्यादा लोगों के साथ उस पर हमला कर दिया तथा राशिद को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

इस दौरान भाजपा नेता को बचाने आए उसके मामा पर भी सपा नेता और उनके साथियों ने चाकू से हमला किया। इस हमले में भाजपा नेता राशिद को गंभीर चोटें आई हैं। राशिद को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह मामला सदर कोतवाली इलाके के पाल चौराहे का है। घायल नेता सदर के जलालपुर सरवन गांव के निवासी हैं। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। इस मामले में घायल भाजपा नेता के मामा इंतजार का बयान सामने आया है।

घायल बीजेपी नेता के मामा ने क्या कहा?

घायल भाजपा नेता के मामा इंतजार ने कहा, हम लोग चाय पीने के लिए गए थे। उसी वक्त सपा नेता अपने लोगों के साथ आए और हमें मारने लगे। उन्होंने हमारे हाथ पर चाकू मारा और राशिद को खेतों में उठा ले गए। सपा नेता, अखिलेश यादव का करीबी है और उनके साथ में रहता है।

अब यह मामला सपा और बीजेपी नेता के बीच का है, इसलिए इस मामले को लेकर सियासत भी हो सकती है। अब देखना यह होगा कि सपा अपने नेता के ऊपर इस मामले में क्या एक्शन लेती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com