झांसी में दबंगों का तांडव, दुकान में घुसकर लाठी-हॉकी से बरसाया कहर, युवक के हाथ-पैर तोड़े, चार आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Shopkeeper Attacked: मामला रक्सा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अथाई का है। यहां रहने वाले सूरज प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई पवन प्रजापति की दुकान पर आरोपियों ने हमला किया था।
jhansi crime
झांसी में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दबंगों का विरोध करने पर युवक को बनाया गया निशाना

  • बेरहमी से पिटाई में युवक के हाथ और पैर में फ्रैक्चर

  • अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

Assault Case Four Accused Arrested: झांसी में एक दुकान के अंदर घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने और जमकर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों, हॉकी और लोहे की सरिया से लैस होकर दुकान में पहुंचे थे।

जिले के रक्सा कस्बे मे हुई इस घटना में पहले गाली-गलौज की और फिर दुकान में रखा सामान तहस-नहस कर दिया। विरोध करने पर 28 वर्षीय पवन प्रजापति को निशाना बनाते हुए बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में युवक के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

मामला रक्सा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अथाई का है। यहां रहने वाले सूरज प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई पवन प्रजापति की दुकान पर आरोपियों ने एकजुट होकर हमला किया था। हमलावरों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि पवन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर रक्सा पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

jhansi crime
गाजीपुर मां-बेटी हत्याकांड: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

रामगढ़ मंदिर के पास से दबोचे गए आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रक्सा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से आकाश राजपूत (24), शिवा राजपूत (23), अर्जुन राजपूत (25) और विवेक राजपूत (24) को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी रक्सा कस्बे के रहने वाले हैं।

हमले में इस्तेमाल हथियार बरामद

झांसी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एक हॉकी और दो डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।

jhansi crime
कानपुर में सरसों के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक किया हमला, 9 लोग घायल, वन विभाग की टीम तलाशी में जुटी