42 साल में 14 बार डसा, पत्नी को सपने में देता है मौत की चेतावनी, बुजुर्ग के पीछे हाथ धोकर पड़ा है काल
Uttar Pradesh में एक ऐसी रहस्यमयी घटना सामने आई है जिसे सुनकर विज्ञान भी चकरा जाएंगे। यहां झांसी रहने वाले 75 वर्षीय सीताराम अहिरवार के पीछे एक काला सांप पिछले 42 सालों में 14 बार डर चुका है।
- Written By: सौरभ शर्मा
इस बुजुर्ग को 14 बार काट चुका है सांप (फोटो- सोशल मीडिया)
UP Man Snake bite 14 times: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक ऐसी रहस्यमयी घटना सामने आई है जिसे सुनकर विज्ञान भी चकरा जाए और लोग सोचने पर मजबूर हो जाएं। यहां पट्टी कुमर्रा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय सीताराम अहिरवार के पीछे एक काला सांप पिछले 42 सालों से हाथ धोकर पड़ा है। अब तक यह सांप उन्हें 14 बार डस चुका है। हैरानी की बात यह है कि सांप के डसने से ठीक पहले सीताराम या उनकी पत्नी को सपने में वह दिखाई देता है और खतरे की घंटी बज जाती है।
खेती-किसानी कर अपना गुजर-बसर करने वाले सीताराम की जिंदगी किसी पहेली से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि जब वे महज 25 साल के थे, तब पहली बार उन्हें सांप ने अपना शिकार बनाया था। उस वक्त उन्हें गांव के ही खैरापति मंदिर ले जाया गया था, जहां झाड़फूंक के जरिए उनकी जान बच सकी। तब से लेकर आज तक यही सिलसिला चला आ रहा है। जैसे ही सपने में सांप दिखता है, पूरा परिवार अनहोनी की आशंका से सिहर उठता है क्योंकि यह पक्का संकेत होता है कि सांप फिर डसने वाला है।
सपने में मौत की दस्तक
सीताराम का कहना है कि परिवार और गांव वालों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन वह काला सांप किसी न किसी तरह उन्हें ढूंढ ही लेता है। डसने की घटना से करीब दो दिन पहले ही उनकी पत्नी दिलकुवंर या उन्हें खुद सपने में सांप दिखाई दे जाता है। जब सांप काटता है तो वे बेहोश हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास नहीं बल्कि सीधे मंदिर ले जाया जाता है। वहां तांत्रिक नीम के झोंके से उन्हें झाड़ते हैं, मंत्र पढ़ते हैं और मंदिर के चक्कर लगवाते हैं। परिक्रमा के दौरान वे कई बार गिर भी पड़ते हैं, लेकिन फिर ठीक हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
वाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
यह भी पढ़ें: आखिरकार दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को मिली अंतरिम जमानत, इस वजह से पसीजा कोर्ट का दिल
उर्द के दानों का गायब होना
इस मामले में तांत्रिक शिरोमन सिंह बुंदेला और कमलेश भी एक अजीब दावा करते हैं। उनका कहना है कि वे सीताराम की सुरक्षा के लिए उनके हाथ में उर्द के दाने बांधते हैं। जब तक ये दाने बंधे रहते हैं, तब तक वे सुरक्षित रहते हैं। मगर जैसे ही डसने का समय आता है, ये दाने रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते हैं और सांप अपना काम कर जाता है। गांव के लोग इसे ईश्वर की लीला और एक अनसुलझा रहस्य मान रहे हैं, जिसकी चर्चा आज पूरे क्षेत्र में हो रही है।
