प्रयागराज: TGT-PGT छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कफन ओढ़कर पुरानी नियमावली की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, देखें VIDEO

Prayagraj Student Movement: प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हुआ। पुरानी नियमावली की मांग को लेकर छात्र कफन ओढ़कर सड़क पर बैठे, प्रशासन पर गंभीर धाराओं में मुकदमे का आरोप।

TGT PGT Protest Prayagraj: प्रयागराज में पुरानी नियमावली के तहत परीक्षा कराने की मांग को लेकर TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन चौथे दिन और भी उग्र हो गया है। छात्र शिक्षा निदेशालय के बाहर सड़कों पर बैठ गए और कई छात्रों ने विरोध जताने के लिए अपने गले में कफन ओढ़ रखा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन मिलने के बावजूद उन्हें परीक्षा में एक अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जा रहा है।

जिससे हजारों बेरोजगार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। प्रदर्शनकारियों पर सिविल लाइंस थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाने से छात्र प्रशासन के खिलाफ खासे नाराज हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक पुरानी नियमावली बहाल नहीं होती, उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

No stories found.