Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया स्वागत.

जेडी वेंस पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ ताज नगरी आगरा पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेंस परिवार का स्वागत किया। इस दौरान वेंस परिवार भारतीय परिधान में नजर आया।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Apr 23, 2025 | 11:08 AM

परिवार के साथ जेडी वेंस और सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आगराः संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ ताज नगरी आगरा पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेंस परिवार का स्वागत किया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति पत्नी और बच्चों के साथ सीधे एयरपोर्ट से ताजमहल के लिए रवाना हो गए। वेंस करीब 2.45 घंटे आगरा में रहेंगे।

आगरा एयरपोर्ट पर वेंस का पूरा परिवार भारतीय रंग में नजर आया। दोनों बच्चे एक जैसा ट्रेडिशनल कुर्ता-पैजामा पहने हुए हैं। वेंस के स्वागत के लिए 8 जगहों पर कल्चरल इवेंट होने थे। हालांकि, पहलगाम हमले के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

#WATCH | अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चे आगरा पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/DJkoD9FONq — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025

वेंस फैमिली को देखने के लिए आगरा में सड़कों के दोनों तरफ हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने ज्यादा लोगों को इकट्‌ठा नहीं होने दिया। जिन रास्तों से वेंस का काफिला गुजरना है, उनको खाली करा दिया गया है।

#WATCH उत्तर प्रदेश: संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला आगरा में ताजमहल की ओर बढ़ रहा है। pic.twitter.com/s7z9vLOAiF — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025

वेंस फैमिली के दौरे को देखते हुए आगरा में हाईअलर्ट है। 20 आईपीएस और 3500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। वेंस 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे। वहां अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे मंगलवार को जयपुर में आमेर का किला देखा।

गौरतलब है कि जेडी वेंस का भारत दौरा दोनों देशों के संबंधों की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उतरने के बाद वेंस अक्षरधाम गए थे। इसके बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास डिनर रखा गया था।

Jd vance reached agra with his family to see taj mahal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2025 | 11:08 AM

Topics:  

  • JD Vance
  • Taj Mahal
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

2

अन्नपूर्णा मंदिर पर फहराया भगवा ध्वज…फिर गरज उठे योगी-राजनाथ, कही अखिलेश को मिर्ची लगाने वाली बात

3

योगी के मंत्रिमंडल में जल्द होगा बड़ा बदलाव, मिशन 2027 को लेकर खेला जाएगा अहम दांव

4

CM योगी ने ली रवि किशन और संजय निषाद की मौज, ऐसा क्या कह दिया…जो झमककर वायरल हो गया VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.