ABVP का हल्लाबोल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, जालौन में पुतला फूंका, आंदोलन के चेतावनी

Jalaun ABVP Protest Against Government Medical College Principal: आंदोलन की स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पीएसी बल तैनात किया गया हुआ है। वहीं अतिरिक्त फोर्स भी लगा दिया गया है।
ABVP JALAUN PROTEST
जालौन ABVP विरोध प्रदर्शन(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्राचार्य को भ्रष्टाचारी बताते हुए बैनर पोस्टर लगाए, पुतला भी फूंका

  • आरोप है कि अच्छे नंबर लाने के लिए प्राचार्य ने प्रत्येक छात्र से 35 हजार रुपए मांगें

  • गांव-गांव में जन चौपाल लगाकर प्राचार्य के कारनामों से लोगों को कराएंगे अवगत

ABVP demands Jalaun Medical College Principal Suspension: जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया।उन्होंने प्राचार्य को हटाने की मांग पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में प्राचार्य को भ्रष्टाचारी बताते हुए होर्डिंग्स लगाई और फिर प्राचार्य का पुतला फूंक दिया। इसके साथ ही बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है।

प्राचार्य के निलंबन की मांग पर अड़े कार्यकर्ता

राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय मंत्री चित्रांशु के नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और हल्ला बोल दिया।

इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में प्राचार्य को भ्रष्टाचारी बताते हुए बैनर पोस्टर लगा दिए गए और प्राचार्य का पुतला भी परिसर में ही फूंक दिया गया जिससे अफरा तफरी मच गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीएससी नर्सिंग के छात्रों के प्रैक्टिकल में नंबर अच्छे लाने के लिए प्राचार्य द्वारा प्रत्येक छात्र से 35 हजार रुपए अवैध धन वसूली की मांग की गई है। जिसके कॉल रिकॉर्डिंग्स और साक्ष्य मौजूद हैं।

ABVP JALAUN PROTEST
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया प्राचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम, 27 से 30 अक्टूबर तक इंटरव्यू

चौपाल लगाकर प्राचार्य के कारनामों से लोगों को कराएंगे अवगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री चित्रांशु के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के बाद प्रांत मंत्री चित्रांशु ने कहा की प्राचार्य भ्रष्टाचारी हैं जब तक उनका निलंबन या ट्रांसफर नहीं कर दिया जाता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसी तरह आंदोलन करता रहेगा और आंदोलन को आगे बढ़ाता रहेगा। इसके लिए आज पुतला फूंककर शुरुआत की गई है

कल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन चौपाल लगाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के कारनामों से लोगों को अवगत कराएंगे और अपने साथ आंदोलन में साथ आने के लिए आग्रह भी करेंगे लेकिन उनका आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक प्राचार्य पर कार्रवाई नहीं हो जाती।

मारपीट से हुई थी शुरुआत

बुधवार को फेल हुए नर्सिंग छात्र अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर विवाद हो गया और मौके पर पुलिस को आना पड़ गया।

पुलिस के सामने ही पुलिस की मौजूदगी में प्राचार्य के साथ आए जूनियर डॉक्टर और कुछ बाहर के अज्ञात लोगों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दे दी थी और इसकी शुरुआत कर दी है आंदोलन की स्थिति को देखते हुए पिछले तीन दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पीएसी बल तैनात किया गया हुआ है। वहीं अतिरिक्त फोर्स भी लगा दिया गया है।

ABVP JALAUN PROTEST
गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना