- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Is This Zero Tolerance Of The Chief Minister Up Politics Heated Up After Body Of Girl Found Hanging From Tree In Ballia
क्या यही है मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस… बलिया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव से गरमाई यूपी की सियासत
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पुलिस अधीक्षक सिंह के अनुसार पूजा के माता-पिता दो दिन पहले उसे घर में अकेला छोड़कर लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान गए थे। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार यानी 23 फरवरी की सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव पेड़ पर लटका पाया गया। पेड़ पर लटके शव मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हुए और फिर बाद में इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ऐसे में युवती का शव पेड़ पर लटके मिलने को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गर्माने लगी है। समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरया गुलाब राय गांव में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ है तथा बाद में उसकी पहचान पूजा चौहान के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताई ये बात
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूजा के हाथ पीछे की तरफ से बंधे हुए थे और पैर जमीन से करीब छह फुट ऊपर था। पुलिस अधीक्षक सिंह के अनुसार पूजा के माता-पिता दो दिन पहले उसे घर में अकेला छोड़कर लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान गए थे। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और इस मामले की गंभीरता से जांच के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
UP में मदरसों को लेकर बड़ा फरमान जारी, बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर मिलेगा वेतन
उद्धव की बैठक में गैरहाजिर एकनाथ शिंदे के मंत्री के पास हाजिरी, शिवसेना UBT सांसद को लेकर तेज हुई चर्चा
उज्जैन के झलारिया में खेत की बाउंड्री को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार और पाइप से हमला, एक गंभीर घायल
नागपुर में ‘केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक कांड; फौजी की पत्नी से रेप, जबरन धर्मांतरण और गोमांस खिलाने का आरोप
सपा ने योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस पर खड़ा किया सवाल
पेड़ से लटकी मिली युवती का शव मिलने से यूपी की सियासत में खलबली मच गई है। बता दें, समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर इस मामले को लेकर जमकर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया प्लैटफार्म पर सपा ने लिखा, योगी सरकार की नाकामी का शिकार हो रहीं बेटियां! बलिया में 17 साल की युवती का पेड़ से लटका मिला शव। भाजपा सरकार में रोजाना बहन बेटियों की हो रही हत्या, बलात्कार, शोषण। क्या यही है मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस? आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, मिले न्याय।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बलिया से फोटोग्राफर का शव भी बरामद
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि बलिया के रेवती क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता हुए एक फोटोग्राफर का शव बरामद किया गया है। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रविवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मानगढ़ गांव में खाकी बाबा के मठिया के पास गेहूं के खेत में शनिवार शाम चंदन बिंद (24) का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने बताया कि बिंद रानीगंज बाजार में वीडियो फोटोग्राफी का काम करता था और बीते 18 मार्च की रात से गायब था।
Is this zero tolerance of the chief minister up politics heated up after body of girl found hanging from tree in ballia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर WCL कोयला विवाद: समाधान के लिए बुलाई थर्ड पार्टी ही निकली धोखेबाज, खरीदार से मिलकर की करोड़ों साजिश
Jun 16, 2026 | 12:46 PMऑपरेशन टाइगर की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे गुट में खलबली! सांसदों के बाद विधायकों को बुलाई बैठक
Jun 16, 2026 | 12:43 PMराज्यसभा सीट विवाद पर MP कांग्रेस में बढ़ी हलचल, नामांकन निरस्त होने के बाद 7 बड़े नेताओं पर उठे सवाल
Jun 16, 2026 | 12:39 PMभारत-बांग्लादेश कूटनीतिक विवाद: दिल्ली एयरपोर्ट पर PM के सलाहकार से पूछताछ पर भड़का ढाका, भारतीय राजनयिक तलब
Jun 16, 2026 | 12:38 PMEye Strain Relief: स्क्रीन टाइम बढ़ने से परेशान हैं? आंखों को आराम देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय
Jun 16, 2026 | 12:37 PMमैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में PCMC को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस, 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Jun 16, 2026 | 12:37 PMपुणे: नए सत्र में भी छठी कक्षा के छात्रों को नहीं मिलीं पाठ्य-पुस्तकें, बालभारती का दावा, 30 जून तक होगा वितरण
Jun 16, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














