Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कड़कड़ाती ठंड, नंगा बदन और चीखें…मासूम को ‘मुर्गा’ बनाकर की हैवानियत, VIDEO देखकर खौल उठेगा खून

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो इतनी भयानक है कि किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। हो सकता है आपका खून भी खौल उठे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 21, 2025 | 09:04 PM

वायरल वीडियो के स्नैप्शॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Viral News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो इतनी भयानक है कि किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। हो सकता है आपका खून भी खौल उठे। क्योंकि मैनपुरी की सड़कों पर दो छोटे बच्चों के साथ जो हुआ, वह न सिर्फ कानून का उल्लंघन था, बल्कि इंसानियत का भी कत्ल था।

कचरा बीनकर अपना पेट पालने और अपने परिवार का पेट भरने वाले इन बच्चों पर हुए बेरहम अत्याचार का वीडियो अब पूरे देश में वायरल हो रहा है। क्या गरीब होना इतना बड़ा गुनाह है कि कोई भी राहगीर उन पर हाथ उठा दे? आइए जानते हैं इस खौफनाक घटना की पूरी सच्चाई, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया है।

युवक ने बच्चों का साथ की हैवानियत

यह शर्मनाक घटना मैनपुरी के सदर कोतवाली इलाके में देवी रोड पर दुर्गा मंदिर के पास हुई। कचरा बीन रहे दो छोटे बच्चों को अज्ञात कारणों से एक युवक ने पकड़ लिया। चश्मदीदों और वायरल वीडियो के मुताबिक, आरोपी ने कड़ाके की ठंड में बच्चों के कपड़े जबरदस्ती उतार दिए।

VIDEO देखकर खौल उठेगा खून

इतना ही नहीं उसने मासूम बच्चों को एक पब्लिक जगह पर अपमानजनक हालत में मुर्गों की तरह ज़बरदस्ती बिठाया। बच्चे रोते रहे, दया की भीख मांगते रहे, लेकिन उस बेरहम आदमी पर कोई असर नहीं हुआ। वह उन्हें लाठियों से बेरहमी से पीटता रहा। इस बीच वहां मौजूद भीड़ इस बर्बरता को खामोश दर्शक बनकर देखती रही।

⚠️ Trigger Warning : Disturbing Video⚠️ UP के जिला मैनपुरी में चोरी करने के शक में दो बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटा गया !! आरोपी राहुल की तलाश जारी है। pic.twitter.com/35Jfwxh6iu — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 21, 2025

हैरानी की बात है कि इस पूरी घटना के दौरान किसी ने भी मासूम बच्चों को बचाने की हिम्मत नहीं की। आरोपी युवक बच्चों को सरेआम बेइज्जत करता रहा और उन्हें ज़मीन पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया। वीडियो में बच्चों की चीखें साफ सुनी जा सकती हैं, जिससे पता चलता है कि वे कितने डरे हुए थे।

यह भी पढ़ें: आगरा में बड़ा हादसा, निर्माण के दौरान बेसमेंट की दीवार गिरी; मलबे में दबे 7 लोग, दो की मौत

गौरतलब है कि कचरे बीनने वाले बच्चे समाज के सबसे निचले तबके से आते हैं और उनका कोई सहारा नहीं है। आरोपी की इस हरकत ने साबित कर दिया है कि कुछ लोगों के लिए कानून और इंसानियत की कोई कीमत नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क गया है और आरोपी को जेल भेजने की मांग हो रही है।

हरकत में आई मैनपुरी पुलिस

मामला बढ़ने के बाद मैनपुरी पुलिस भी हरकत में आ गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए मिली। जांच के लिए एक पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।

घटना पर क्या कुछ बोले एसपी?

अधिकारियों ने कहा है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान करने में लगी है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है।

Innocent child subjected to horrific abuse in chicken pose mainpuri video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 09:04 PM

Topics:  

  • Crime
  • Latest News
  • Uttar Pradesh News
  • Viral News
  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत की जमीन पर पैर रखने के लिए मेसी ने लिए 100 करोड़! पूरी कहानी जानकर उड़ जाएंगे होश

2

Year Ender 2025: इस साल के वो विवादित बयान…जिन पर हुआ जमकर घमासान, हर एक बयान कर देगा हैरान

3

फैशन शो में हादसा: कैटवॉक करते वक्त रैंप से नीचे गिरी मॉडल, वीडियो वायरल

4

क्रिसमस हेयरस्टाइल हुआ वायरल: बोतल और झालर से लड़की के बाल बने क्रिसमस ट्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.