Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्योगपतियों ने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर जताई सहमति: नन्दी

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Sep 29, 2022 | 06:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में औद्योगिक विकास, निवेश और उद्योगों को रफ्तार देने के लिए राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने देश की राजधानी दिल्ली में नोएडा, गाजियाबाद (Ghaziabad) और एनसीआर (NCR) के टॉप उद्योगपतियों और उद्यमियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने का प्रस्ताव उद्योग पतियों को दिया। साथ ही औद्योगिक निवेश को और बेहतर तरीके से बढ़ाने के लिए उनसे सुझाव मांगा। 

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पूछा कि वह लोग राज्य सरकार से क्या चाहते हैं। नई दिल्ली स्थित होटल लीमेरिडियन में आयोजित इस बैठक में करीब 50 प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए।

अगले साल में 10 लाख करोड़ का निवेश हासिल करेगा यूपी

मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गतिशील बनाने, निवेश की और बेहतर संभावना पर चर्चा के लिए नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में उद्योगपतियों के साथ बैठक हुई है। जिसमें दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद के प्रमुख उद्योगपति और उद्यमी सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित राज्यों की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट के ज़रिए अगले 1 साल में उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपए निवेश लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मा. प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित राज्यों की श्रेणी में आगे बढ़ा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट के जरिए 1 साल में उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ का निवेश लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। pic.twitter.com/kj4wsdU65O — Nand Gopal Gupta 'Nandi' (Modi Ka Parivar) (@NandiGuptaBJP) September 28, 2022

उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की प्रशंसा की

उद्योगपतियों और उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश के बेहतर कानून व्यवस्था की प्रशंसा की और कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर होने और गुंडों, माफियाओं के जेल में जाने से कानून का इकबाल बुलंद हुआ है। जिससे उद्यमियों का विश्वास बढ़ा है। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उद्योगपतियों से कहा कि वह उत्तर प्रदेश आएं और अधिक से अधिक निवेश करें। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य तेजी के साथ औद्योगिक विकास और सुधार कर रहा है। उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरकार तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और निवेश नीति को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने के लिए नई औद्योगिक नीति बनाई जा रही है, जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। पिछले 5 वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने औद्योगिक परिदृश्य में काफी परिवर्तन किए हैं। बैठक में रमेश अग्रवाल, अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स दिल्ली, सुरेश गर्ग, निराला बिल्डर्स नोएडा, अरुण गुप्ता, बंसल वायर दिल्ली, महेश गुप्ता, कैंट आरओ नोएडा, नन्द किशोर अग्रवाल, क्रिस्टल ग्रुप, किशन अग्रवाल, यूनिटी ग्रुप, राजेश गुप्ता, मल्टीकलर स्टील, निशांत आर्य, जेबीएस ऑटोमोबाइल्स, एम.के. आहूजा, धानुका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, नवरतन अग्रवाल, बीकानेरवाला ग्रुप, भरत अग्रवाल, केके डुप्लेक्स और देव प्रयाग पेपर मिल्स, विनीत लोहिया  लोहिया ग्रुप आदि उपस्थित रहे।

 

Industrialists agreed to invest in new india new uttar pradesh nandi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2022 | 06:55 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Nashik मनपा चुनाव: 31 प्रभागों के लिए प्रशासनिक ढांचा तैयार, चुनाव में लगेंगे 10 हजार कर्मचारी

2

लव जिहाद कानून पर मोदी-योगी की जीत! मुस्लिम मंच ने अनैतिक धर्मांतरण को बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट ने..

3

हर महीने का दर्द होगा कम, अपनाएं पीरियड्स में ये आसान रोज़मर्रा के उपाय

4

IPL 2026 के ऑक्शन में चमका जम्मू-कश्मीर का सितारा, CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी डार को दी बधाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.