Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तैयारी: आसमान में गरजे राफेल, जगुआर और मिराज…गंगा एक्सप्रेसवे के RunWay पर की टेकऑफ और लैंडिंग की प्रैक्टिस

भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन राफेल, जगुआर और मिराज ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित गंगा एक्सप्रेस वे के रनवे पर टेक ऑफ और लैंडिंग की प्रैक्टिस की।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 02, 2025 | 03:35 PM

गंगा एक्सप्रेस वे के रनवे पर पर राफेल, जगुआर और मिराज ने किया अभ्यास

Follow Us
Close
Follow Us:

शाहजहांपुर: पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान की सीमा पर युद्ध जैसी तैयारियां चल रही हैं। कश्मीर बॉर्डर पर भारतीय सेना और टैंक्स की गतिविधि लगातार बढ़ रही है। जवानों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है और उन्हें बॉर्डर के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडियन आर्मी, नेवी के साथ वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी तैयार किया जा रहा है। इस दिशा में इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईपास्ट किया। IAF ने शाहजहांपुर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के हिस्से पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग की प्रैक्टिस की।  

आसमान में कलाबाजी करते वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर और मिराज को देखकर आसपास के लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। कई लोग तो सकते में आ गए कि कहीं जंग शुरू तो नहीं हो गई। एक्सप्रेस वे पर 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर ये लड़ाकू विमान टेक ऑफ और लैंडिग का अभ्यास करते नजर आए।

राफेल, जगुआर और मिराज ने की प्रैक्टिस

गंगा एक्सप्रेस वे हवाई पट्टी पर आईएएफ के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर और मिराज के साथ ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने भी टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। युद्ध के दौरान इस एक्सप्रेस वे पर इमरजेंसी के दौरान लैंडिंग और टेकऑफ करने की क्षमता को देखने के लिए यह प्रैक्टिस की गई थी। इमरजेंसी के दौरान इस एक्सप्रेस वे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से अभ्यास किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

UP SIR Draft List: 2.89 करोड़ वोटर्स लिस्ट से बाहर, लखनऊ-वाराणसी में सबसे ज्यादा नाम कटे

UP Cabinet Expansion: पूजा पाल बनेंगी मंत्री? नवरात्र में योगी सरकार के विस्तार की तैयारी!

‘मैं हिंदू नहीं, यादव हूं’, सपा नेता के बयान से सियासी बवाल, आखिर क्या है यदुवंशियों का असली इतिहास?

मंदिर परिसर में साध्वी से की गंदी हरकत…तो मनचले का हुआ बुरा हाल, सामने आया पिटाई का VIDEO

दिन और रात की लैंडिंग की सुविधा होगी

ये देश का पहला एक्सप्रेस वे होगा जो हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों के लिए दिन और रात दोनों की लैंडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। ये हवाई पट्टी इसे देश की रक्षा तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बनाता है। इसके साथ ही यह लड़ाकू विमानों की प्रैक्टिस और युद्ध से पहले की जाने वाली प्रैक्टिस बेस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से रनवे के दोनों ओर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। 

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज शाम को फिर की जाएगी प्रैक्टिस

गंगा एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमानों का यह अभ्यास फिर से दोहराया जाएगा। आज शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय लड़ाकू विमान फिर से एक्सप्रेस वे पर लैंडिंग और टेकऑफ की प्रैक्टिस करेंगे। वायु सेना और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के कर्मचारियों के साथ संपर्क कर आईएएफ ने एक्सप्रेस वे के रनवे को अपने कंट्रोल में ले लिया है। 

Indian air force fighter planes take off and landing practice at shahjahanpur ganga express way run way

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 03:35 PM

Topics:  

  • Ganga Expressway
  • Indian Air Force
  • Rafale
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.