Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा चुनाव में समाजवादी पार्टी भरेगी हुंकार? अखिलेश यादव की पोस्ट ने कई सवालों के दिए जवाब

हरियाणा विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भी एंट्री लेगी या नहीं इस बात का जवाब खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दिया है। उन्होंने हरियाणा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

  • By शानू शर्मा
Updated On: Sep 06, 2024 | 05:07 PM

राहुल गांधी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव (सौ: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी काफी जोर-शोर से की जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि चुनाव से पहले पार्टी के कई विकेट गिर चुके हैं। बीजेपी के सूची जारी होने के एक दिन बाद मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

वहीं कांग्रेस पार्टी में आज हरियाणा के स्टार और अंतराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी शामिल हो गएं। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इंडिया गठबंधन और हरियाणा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है।

इतिहास लिखने की तैयारी में ‘इंडिया’ गठबंधन 

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा की बात बनते नजर आ रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की एकजुटता एक नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने में ‘इंडिया’ गठबंधन की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘विपक्ष को खत्म करने की साजिश’, सपा नेता अबू आजमी का तीखा हमला बोले- नफरत की राजनीति कर रही भाजपा

सपा सांसद ने रची साजिश? तुर्कमान गेट पथराव में मौजूद थे मोहिबुल्ला नदवी, BJP ने अखिलेश से मांगा जवाब

‘मैं हिंदू नहीं, यादव हूं’, सपा नेता के बयान से सियासी बवाल, आखिर क्या है यदुवंशियों का असली इतिहास?

हरियाणा चुनाव में ‘INDIA ALLIANCE’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है। हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहरायेंगे कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’। हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2024

सीट की नहीं, जीत की लड़ाई

अखिलेश ने कहा कि बात दो-चार सीट पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है, बल्कि जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उन्हें भाजपा की जोड़-तोड़ की ‘‘भ्रष्टाचारी सियासत” से मुक्ति दिलाने और हरियाणा के कल्याण की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की एकजुटता एक नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं कि बात सीट की नहीं, जीत की है।”

यह भी पढ़ें- खेल का मैदान छोड़ राजनीतिक गलियारे में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की एंट्री, कांग्रेस का थामा हाथ

20 साल पीछे हरियाणा

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को 20 साल पीछे ढकेल दिया है। उन्होंने कहा, ”हमारा मानना है कि हमारे या ‘इंडिया’ गठबंधन के किसी भी दल के लिए यह समय अपनी राजनीतिक संभावना तलाशने का नहीं, बल्कि त्याग और बलिदान का है। जनहित के परमार्थ मार्ग पर स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं होती। कुटिल और स्वार्थी लोग कभी भी इतिहास में अपना नाम दर्ज नहीं करा सकते। हम हरियाणा के हित में सच्चे दिल से त्याग-परित्याग के लिए तैयार हैं।” हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

India alliance will write new history in haryana elections sp chief akhilesh yadav shared the post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 04:54 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Haryana Assembly Elections
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.