Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कानपुर में प्रोफेसर ने छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा, विरोध में विद्यार्थियों ने जमकर काटा बवाल

Uttar Pradesh News : कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर ने छात्रों को लात-घूंसे और डंडे से पीटा। इससे कई छात्र घायल हो गए। सहपाठियों को जख्मी देखकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 06, 2026 | 06:53 PM

सहपाठियों की पिटाई का विरोध जताते छात्र। इमेज-एआई

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharana Pratap Engineering College News : कानपुर के मंधाना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज (MPEC) से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने शिक्षा के मंदिर को अखाड़ा बना दिया। बुधवार की सुबह जब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण कुछ छात्र कॉलेज पहुंचने में चंद मिनट लेट हुए, तो अनुशासन सिखाने का जिम्मा उठाने वाले प्रोफेसर खुद अपना आपा खो बैठे। समझाने-बुझाने के बजाय शिक्षकों ने छात्रों पर लात-घूंसे और डंडे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे कैंपस में कोहराम मच गया।

बुधवार सुबह कानपुर में विजिबिलिटी लगभग शून्य थी। इस प्राकृतिक बाधा की वजह से कई छात्र समय पर गेट नहीं पहुंच सके। जब छात्रों ने देरी का कारण बताया तो गेट पर तैनात प्रोफेसरों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। छात्रों ने जब इस व्यवहार का विरोध किया तो बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि तरुण और अभिषेक नाम के छात्रों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हद तो तब हो गई जब बीच-बचाव करने आई छात्राओं के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई।

सड़क पर उतरा छात्रों का गुस्सा

प्रोफेसर की पिटाई से साथियों को लहूलुहान देख सैकड़ों छात्र आक्रोशित हो गए और कॉलेज के बाहर सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे की खबर मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और कंप्यूटर साइंस विभाग के सुभाष चंद्र मौर्य व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अनिल कुमार पाठक को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए एक इंटरनल कमेटी भी बनाई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में निर्माणाधीन होटल में लगी भीषण आग, विभूति खंड थाने के पास बन रहे ताज पैलेस में मची अफरातफरी

अकोला में अवैध साहूकारी के खिलाफ बड़ा एक्शन; बाफणा चाचा भतीजा सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज, जांच जारी

उत्तर प्रदेश में एसआईआर में दावे और आपत्तियों का बढ़ा समय, नई समय सीमा क्या?

Bihar News: राजगीर में कमरे से मिलीं 4 लाशें, सभी बेंगलुरु से आए थे घूमने, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल में 8 साल के दलित छात्र पर अत्याचार…शिक्षकों ने पहले मारा फिर पैंट में डाला बिच्छू

विवाद की जड़ में नया टाइम टेबल

डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी के अनुसार विवाद के पीछे कॉलेज की नई एंट्री टाइमिंग भी एक बड़ी वजह थी। छात्र पहले से ही समय सीमा को लेकर असंतुष्ट थे और कोहरे के कारण हुई देरी ने आग में घी का काम किया। फिलहाल आरोपी शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कैंपस में तनाव को देखते हुए कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात है। यह घटना सवाल खड़ा करती है कि क्या अनुशासन के नाम पर छात्रों के साथ ऐसा हिंसक व्यवहार जायज है?

In kanpur a professor beat students with sticks and rods and the students created a ruckus in protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 06:53 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Kanpur
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.