दूल्हे की दरियादिली ने जीता दिल, दहेज में मिले 51 लाख लौटाए, एक रुपये में की शादी, चर्चा में ये शादी

Bulandshahr Dowry Return News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक अनोखे शादी समारोह की चर्चा हो रही है। यहां दूल्हे ने दहेज लेने से इनकार कर दिया। वो भी 51 लाख रुपये लौटा दिए। एक रुपये में की शादी की।
In Bulandshahr, the groom returned Rs 51 lakh received as dowry
रस्म पूरा करता युवक। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Bulandshahr Groom Returned 51 Lakh Dowry: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दूल्हे ने दहेज के खिलाफ मिसाल कायम की है। दूल्हे को 51 लाख रुपये का दहेज दिया जा रहा था, लेकिन उसने इसे लेने से इनकार कर दिया। उसने केवल एक रुपये में शादी की। जानकारी के अनुसार, यह शादी बुलंदशहर के मेरठ रोड स्थित एक मैरिज होम में हुई।

अब इसकी खूब चर्चा हो रही। दहेज के कारण बेटियों को लेकर चिंतित रहने वाले समाज में दूल्हे के प्रयास को अनूठा माना जा रहा है। उसके प्रयास की खूब सराहना की जा रही है।

पूरा मामला क्या?

मथुरा की रहने वाली युवति का विवाह बुलंदशहर नगर के विवेक से तय हुआ था। टीके की रस्म के दौरान जब लड़की के पिता और भाई ने दूल्हे को 51 लाख रुपये और अन्य सामान दिया तो विवेक ने पैसे लेने से मना कर दिया। विवेक ने कहा कि वह बिना दहेज के शादी करेगा और ये पैसे नहीं लेगा। यह सुनकर दुल्हन के परिजन भी हैरान हो गए। वैसे, बाद में सभी दूल्हे के निर्णय पर खुशी जताए।

पंचायत में दहेज नहीं लेने का लिया गया है निर्णय

दूल्हे के भाई पिंटू चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में एक पंचायत हुई थी। इस पंचायत में यह निर्णय लिया गया था कि सभी लोग दहेज से बचें और बिना दहेज के शादी किया करें। इसके साथ ही मृत्यु भोज का भी आयोजन नहीं किया जाए। पिंटू ने कहा कि हमने इसी पहल के तहत सगाई समारोह में लड़की वालों की ओर से दिए गए 51 लाख रुपये माथे लगाकर वापस कर दिए। सिर्फ एक रुपये में शादी की है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बिना दहेज शादी करें, ताकि समाज में नई मिसाल कायम हो सके। उन्होंने बताया कि इस निर्णय की शुरुआत बुलंदशहर से की गई है।

यह भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दूल्हे की खूब सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणात्मक भी बता रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com