मसूद घराने में रार! इमरान के दामाद शायान पर भतीजे हमजा का गंभीर आरोप, कहा- बहन के साथ हुई घरेलू हिंसा

Imran Masood Family Dispute: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के परिवार में सियासी रार के बीच घरेलू विवाद खुलकर सामने आ गया है। भतीजे हमजा नोमान ने शायान मसूद पर बहन को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए।
Imran Masood Family Dispute
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के परिवार में घरेलू विवाद आया सामनेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Hamza Noman Shayan Masood Row: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेता और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद मसूद परिवार में विवाद बढ़ गया है। इमरान मसूद के भतीजे हमजा नोमान ने सपा नेता शायान मसूद और उनके पिता शादान मसूद पर अपनी बहन सूबिया मसूद के साथ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। नोमान ने शायान पर अपनी बहन को घर से निकालने का भी आरोप लगाया।

राजनीतिक कारणों से किया परेशान: हमजा

यह आरोप शनिवार को हमजा नोमान ने फेसबुक पर लाइव के दौरान लगाया। हमजा ने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 5 सालों से परिवार के सम्मान और रिश्तेदारी की वजह से कई बातों को चुपचाप सहन करता रहा। इस दौरान हमजा ने यह भी दावा किया कि राजनीतिक कारणों से उनकी बहन को परेशान किया गया। इससे उसकी जिंदगी खराब होती रही।

उन्होंने शायान मसूद के खिलाफ घर के अंदर की बातचीत के साथ-साथ अन्य दूसरी घटनाओं की कई रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि ऐसे ही यह विवाद बढ़ता रहा तो इन सभी रिकॉर्डिंग्स और वीडियो को वो सार्वजनिक कर सकते हैं।

बच्चे के डायपर के भी नहीं दिए पैसे

हमजा नोमान ने कहा कि अपनी बहन और उसके एक साल के बच्चे की जिम्मेदारी अब उनका परिवार उठाएगा। हमजा ने बच्चे की जरूरतों को लेकर कहा कि बच्चे के डायपर तक के लिए भी शायान ने पैसे नहीं दिए।

अस्पताल में भर्ती पिता पर दिया बयान

अस्पताल में भर्ती पिता को लेकर उन्होंने कहा कि जब वे जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं, इस दौरान उनके कई राजनीतिक विरोधी खेमे के लोगों ने भी फोन करके उनका हालचाल पूछ रहे हैं, लेकिन अपने ही रिश्तेदार परिवार के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों कर रहे हैं।

इस दौरान कई लोगों का नाम लेते हुए नोमान ने कहा कि बीमारी के दौरान परिवार के लोगों को साथ देना चाहिए।

हमजा ने रिकॉर्डिंग्स होने का दावा किया

हमजा ने दावा किया कि उनके पास बातचीत की कई ऐसी रिकॉर्डिंग्स हैं, जिसमें उन्हें और इमरान मसूद को रास्ते से हटाने जैसी बातें कही हैं। हालांकि, हमजा के इन दावों की कोई स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।

हमजा ने बताया कि अभी तक उन्होंने परिवार के सम्मान और रिश्तेदारी की वजह से चुप्पी साध रखी थी, लेकिन इन दिनों लगातार हुई बयानबाजी के कारण सार्वजनिक रूप से उन्हें अपनी बात रखनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब उनकी बहन अकेली नहीं है। अब जनता ही इंसाफ का फैसला करेगी।

सामने आया शायान मसूद का जवाब

हमजा के आरोपों का जवाब देते हुए शायान मसूद ने उन्हें राजनीतिक मुकाबले की चुनौती दे डाली। शायान ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो मैदान में आएं और लड़ें, घर की बातें सार्वजनिक करके विवाद नहीं बढ़ाना चाहिए।

Imran Masood Family Dispute
अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

हमजा के रिकॉर्डिंग्स वाले बयान पर पलटवार करते हुए शायान ने कहा कि उनके पास भी कई बातों का जवाब है, लेकिन वे परिवार की निजी बातों को सार्वजनिक नहीं करना चाहते। शायान ने बताया कि यदि घर में बैठकर बातचीत होगी तो वो हर आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com