- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ias Officer Kamalakant Pandey Attacked By Bees In Lalitpur Jungle
ललितपुर में मधुमक्खियों का अटैक, बेहोश मिले IAS अफसर, गनर ने बचाई जान
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने गए अधिकारियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें आईएएस अफसर कमलाकांत पांडेय बुरी तरह से घायल हो गए।
- Written By: अक्षय साहू

ललितपुर में मधुमक्खियों का आतंक
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने गए अधिकारियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे आईएएस आईएएस कमलाकांत पांडेय और उनके गनर चंद्रपाल सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
ललितपुर के मुख्य विकास अधिकारी आईएएस कमलाकांत पांडेय जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने के लिए गए थे। उनके साथ, नोडल अधिकारी (रेशम), BDO बिरधा और जल निगम के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी पर्यटन की संभावनाओं का आकलन करने बौद्ध गुफाओं तक पहुंचे थे। यहां बौद्ध गुफाओं के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने आईएएस अफसर समेत कई पर हमला कर दिया।
CDO पांडेय बुरी तरह घायल
जानकारी के मुताबिक, मधुमक्खियों के अचानक हमले से कुछ अफसरों ने पेड़ों के पीछे छिपकर और नीचे लेटकर खुद को बचाया लेकिन सीडीओ और एडीएम भागने में सफल नहीं हो पाए। सीडीओ पांडेय को मधुमक्खियों ने इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे जंगल में बेहोश होकर गिर पड़े। उनके गनर चंद्रपाल सिंह उन्हें बचाने दौड़े और खुद उनके ऊपर लिपटकर उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा हिंसा: पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे सोशल मीडिया अकाउंट, VPN का इस्तेमाल कर ऐसे फैलाई गई आग
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
लखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
Justice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
अफसरों की चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीण उनकी मदद के लिए दौड़े। इसके बाद एडीएम अंकुर श्रीवास्तव और एसडीएम चंद्रभूषण सिंह ने कंबल ओढ़कर जंगल में सीडीओ की तलाश शुरू की। काफी देर तलाश करने के बाद सीडीओ और उनका गनर जमीन पर बेहोश मिले। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से सीडीओ को कंबल में लपेटा गया, चारपाई पर लादा गया और फिर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर बाहर लाया गया। वहां से उन्हें ट्रैक्टर के जरिए एंबुलेंस तक पहुंचाया गया और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
डॉक्टरों ने चेहरे से निकाले 500 डंक
मधुमक्खियों के हमले में एडीएम राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनके चेहरे से करीब 500 डंक निकाले, जबकि उनके कान से 4 जिंदा मधुमक्खियां बाहर निकाली गईं। उनका इलाज अब भी जारी है।
जानलेवा हेयर ट्रांसप्लांट केस: 18 दिन तक फरार रहने के बाद आरोपी डॉक्टर का कोर्ट में सरेंडर
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि इत्र की खुशबू मधुमक्खियों को आकर्षित कर लाई होगी। यह हमला किसी अनजाने उत्तेजना या छेड़खानी का नतीजा भी हो सकता है। हालांकि फिलहाल खुशबू को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।
Ias officer kamalakant pandey attacked by bees in lalitpur jungle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल के अंदर हिजबुल्लाह का बारूद! IDF के हाथ लगा 130 घातक हथियारों का जखीरा, नेतन्याहू की बड़ी चेतावनी
Apr 17, 2026 | 08:15 AMJalna Water Crisis 2026: जालना में भीषण जल संकट, 36% रह गया जल भंडार, 17 टैंकरों से बुझ रही प्यास
Apr 17, 2026 | 08:09 AMउत्तर राज करेगा दक्षिण पर…महिला आरक्षण और परिसीमन पर बोले ओवैसी, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 08:09 AMMira Bhayandar में बयानबाजी पर विवाद, सरनाईक ने विधायक मेहता को लिखा खुला पत्र
Apr 17, 2026 | 08:08 AMसुबह उठते ही होता है गर्दन और सिर में दर्द? कहीं आपका तकिया तो नहीं बन रहा बीमारियों का घर
Apr 17, 2026 | 08:04 AMSanjay Raut का दावा- सरकार के पास नहीं दो-तिहाई बहुमत, विधेयक पारित मुश्किल
Apr 17, 2026 | 07:54 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद: 5 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद 83 सदस्यों का निर्विरोध चयन
Apr 17, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














