यूपी के सुलतानपुर में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, फांसी लगाकर खुद भी दे दी जान
- Written By: साक्षी सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर
सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुलतानपुर जिले (Sultanpur) के कुड़वार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आपसी कलह को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शिवम मिश्रा (Shivam Mishra) ने बताया कि कुड़वार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के निवासी आफाक (52) ने अपनी बीवी किस्मतउन्निसा (46) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
माता—पिता की मौत पर उनके बच्चों के चीखने—चिल्लाने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि आफाक पिछले करीब एक साल से अवसाद में था।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
इसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से अनबन रहती थी। आज मामला बढ़ने पर आफाक किस्मतउन्निसा को छत पर ले गया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और बाद में फांसी लगा ली। मृतक दम्पति के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। (एजेंसी)
