Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में मोहित पांडेय की मौत से गरमाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जानिए 2018 से लेकर अब तक हो चुकी हैं कितनी मौतें

उत्तर प्रदेश में पुलिस कस्टडी में यह मौत का मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी कई आरोपियों की पुलिस हिरासत में मौत हो चुकी है। इसीलिए हम पिछले 6 साल का आंकड़ा निकालकर लाए हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 28, 2024 | 12:16 AM

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में हिरासत के दौरान हुई मौत ने एक बार फिर सूबे का माहौल गरमा दिया है। इस पर विपक्षी दल सरकार को निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कस्टोडियल डेथ को लेकर सूबे की पुलिसिया व्यवस्था औप सीएम योगी आदित्यनाथ के निजाम पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में पुलिस कस्टडी में यह मौत का मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी कई आरोपियों की पुलिस हिरासत में मौत हो चुकी है। फिर चाहे जिक्र गोंडा में देवनारायण की मौत हो या हाथरस में राजकुमार चौहान की मौत की बात। इस बीच हम पिछले 6 साल आंकड़ा निकालकर लाए हैं जिससे आपको यह बता सकें कि सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद पुलिस हिरासत में कितनी मौतें हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ में पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर बिफरे अखिलेश यादव, बोले- अत्याचार ग्रह बन गए हैं थाने

सम्बंधित ख़बरें

क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

यूपी में पूरा होगा केशव का पुराना ख्वाब? योगी के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

मोदी-योगी की 1 घंटे की मीटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, कैबिनेट विस्तार से ‘मिशन-27’ तक…क्या हुई बात?

क्यों हो रही कस्टोडियल डेथ की बात

दरअसल राजधानी लखनऊ में मामूली विवाद में पुलिस ने मोहित पांडेय नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। रात 11 बजे पुलिस ने आरोपी को उठाया और रात डेढ़ बजे सूचना आई कि उसकी तबीयत खराब हो गई है, इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, अब पुलिस हिरासत में हुई इस मौत पर हंगामा हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है। यह मामला लखनऊ के चिनहट थाने का है।

2018 से अबत तक 45 मौतें

साल 2018 से 2019 के बीच पुलिस हिरासत में 12 लोगों की मौत हुई। 2019 से 2020 के बीच पुलिस हिरासत में 3 लोगों की मौत हुई। 2020 से 2021 के बीच पुलिस हिरासत में 8 लोगों की मौत हुई। 2021 से 2022 के बीच भी पुलिस हिरासत में 8 लोगों की मौत हुई। 2022 से 2023 के बीच पुलिस हिरासत में 10 लोगों की मौत हुई। अगर इस साल यानी 2024 की बात करें तो अब तक पुलिस हिरासत में 4 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

चिनहट पुलिस थाने में हुई मोहित पांडेय की मौत पर सूबे का सियासी पारा भी हाई हो गया है। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा है। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें:- Bomb Threats: लखनऊ के 10 बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर फिरौती की मांग

How many people have died in police custody in up since 2018 yogi adityanath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 12:16 AM

Topics:  

  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.