उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी
Road Accident in Unnao: उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मकूर गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी
Unnao Accident News: उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। मकूर गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप के करीब तेज रफ्तार डंपर और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर तेज गति से आ रहा था और नियंत्रण खोकर ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। ऑटो में बैठे लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकला गया
सूचना मिलते ही अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से क्षतिग्रस्त ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उनके परिजनों को सूचना देने और पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- किराया न चुका पाने की वजह से सुसाइड…फंदे पर लटके तीन लोग, दिल्ली से आई दिल दहलाने वाली खबर
इससे एक दिन पहले आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में घटी, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
