एक ओर अखिलेश कर रहे हिंदुत्व की बात…दूसरी ओर उनके सांसद हिंदुओं को बता रहे ‘जहरीला’, विवादित बयान पर बवाल!
Javed Ali Khan Controversial Statement: जावेद अली खान ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर का असर देश के बहुसंख्यक समाज पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक जहरीला हो गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अखिलेश यादव और जावेद अली खान
Javed Ali Khan Controversial Statement on Hindus: एक तरफ जहां अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं तो वहीं उनके सांसद बहुसंख्यकों को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने मुरादाबाद में विवादित बयान दिया है। उनके बयान से सूबे की राजनीति गरमा गई है। जावेद अली ने बीजेपी पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए।
जावेद अली खान ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर का असर देश के बहुसंख्यक समाज पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक जहरीला हो गया है। सपा सांसद का कहना है कि संभल जैसे मजबूत गढ़ों में लोगों को समझाना आसान है, लेकिन अब भाजपा उन क्षेत्रों पर फोकस कर रही है जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं।
जावेद अली ने क्या कहा?
जावेद अली खान ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए गए नैरेटिव ने समाज में गहरा असर पड़ा है। सपा सांसद ने कहा कि वो कोई सीधा आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन भाजपा की नीतियों और बयानों ने यूपी समेत पूरे देश में एक ऐसा माहौल बना दिया है जिससे आपसी भाईचारा कमजोर हुआ है। सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब इसी खाई को पाटने के लिए रणनीति बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू जहरीले हो गए हैं… जावेद अली खान के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, अखिलेश को लेकर कही ये बात
राम मंदिर और साधुओं की जांच अफसर करेंगे, इससे बड़ा दुर्भाग्य…अखिलेश यादव ने दान चोरी मामले पर सरकार को घेरा
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
अपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
बहुसंख्य्क समाज पर विवादित टिप्पणी
मुरादाबाद पहुंचे सपा सांसद जावेद अली खान ने बीजेपी पर हमला बोलते-बोलते बहुसंख्यक समाज पर ही विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर से बहुसंख्यक लोग जहर हो गया है और अब निगलने लगा है। जावेद अली ने कहा कि जहां अल्पसंख्यक कम हैं, वहां कार्यकर्ता को समझना पड़ेगा। बहुसंख्यक समाज काफी हद तक जहरीला हो गया है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर आपसी विश्वास टूट गया है और बीजेपी ने ऐसा माहौल बनाया है जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच दूरी बढ़ी है।
कांग्रेस सांसद ने बयान को बताया गलत
वहीं इस पूरे मामले पर अब सपा की सहयोगी पार्टियां भी पीछे हट गई हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बहुसंख्यकों को लेकर दिए गए सपा सांसद जावेद अली खान के बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि बहुत गलत शब्दावली है। मदूद ने कहा कि अगर बहुसंख्यक तादाद में सेक्युलर न हों, तो देश का ताना-बाना ही बिगड़ जाए।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर ‘सुप्रीम’ संकट, कोर्ट ने बिहार सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा को घेर रहे अखिलेश
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिंदुत्व के मुद्दे पर लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। महाकुंभ 2025 में बड़ी अव्यवस्थाओं और लोगों की मौत से लेकर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर एक्शन तक अखिलेश लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। अखिलेश यादव ने प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ धक्का-मुक्की और अब अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दानराशि गबन मामले पर मुखरता से बोल रहे हैं। इस बीच जावेद अली खान का बयान उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
