पथराव-प्रदर्शन और हाईवे जाम, इटावा में जातीय तनाव के बाद बवाल! सामने आए VIDEOS
यूपी के इटावा में बुधवार रात गैर ब्राह्मण भागवताचार्यों पर जाति छिपाकर कथा सुनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जिसके बाद गुरुवार को इलाके में जबरदस्त बवाल देखने को मिला।
- Written By: अभिषेक सिंह
इटावा में कथावाचक कांड के बाद जातीय बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में गैर ब्राह्मण होने के कारण बदसलूकी करने वाले भागवताचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से बवाल मच गया है। इससे अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे यादव समाज के कार्यकर्ता भड़क गए हैं। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने नारेबाजी की और हाईवे जाम कर दिया।
पुलिस के हाईवे पर पहुंचने पर ये कार्यकर्ता घटना वाले गांव दंदरपुर पहुंच गए। गांव के बाहर मौजूद पुलिस ने जब इन्हें गांव में घुसने से रोका तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
बवाल के पीछे क्या है कारण?
तीन दिन पहले बकेवर के दंदरपुर में भागवत कथा के दौरान यादव और जाटव जाति के आचार्यों के साथ बदसलूकी की गई थी। उनकी चोटी काट दी गई और सिर मुंडवा दिया गया। यजमान महिला का मूत्र भी उन पर छिड़का गया। महिला के पैर पर उनकी नाक रगड़ी गई। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
सपा ने बनाया बड़ा मुद्दा
सपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए भागवताचार्यों को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया। इससे राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई। इसी बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया। यजमान महिला ने भागवताचार्यों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं, बुधवार रात भागवताचार्यों पर जाति छिपाकर कथा सुनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
क्यों भड़का जातीय बवाल?
इस घटना के बाद यादव समाज के लोग भड़क गए। समाज के तीन सौ से अधिक लोगों ने गुरुवार को बकेवर थाने के सामने नारेबाजी कर कानपुर आगरा हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर बकेवर, भरथना, लवेदी, ऊसराहार थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर कार्यकर्ता भाग निकले। नारेबाजी करते हुए वे घटनास्थल दंदरपुर की ओर बढ़ गए।
इटावा में जातीय तनाव, बवाल…प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, पथराव में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, आगरा- कानपुर नेशनल हाईवे जाम किया… pic.twitter.com/TB36zcyI6A — आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 26, 2025
दंदरपुर से थोड़ा पहले लुधियाना निबारीकला मार्ग पर सीओ अतुल प्रधान पुलिस बल के साथ मौजूद मिले। पुलिस ने उन्हें गांव में घुसने से रोका तो वे पुलिस से नोकझोंक करने लगे। पुलिस ने उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस खुद को बचाती रही।
रेलवे ट्रैक पर महिला ने दौड़ाई कार, लोगों ने पकड़ा तो निकाला चाकू, देखें- VIDEO
पथराव के कारण पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ ही देर में भारी पुलिस बल पहुंच गया और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के कारण दंदरपुर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।
