- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Hate Speech Case Mukhtar Ansaris Son Abbas Ansaris Membership Of The Legislative Assembly End
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी हुई खत्म, इस मामले में 2 साल की सजा
मऊ कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अब्बास को 2022 में चुनावी रैली के दौरान सरकारी अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दोषी करार दिया है।
- Written By: अक्षय साहू

अब्बास अंसारी
मऊ: माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है। अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाईगई है। शनिवार को मऊ कोर्ट ने अब्बास को 2 साल की सजा सुनाई, इसके साथ ही उनकी विधायकी खत्म होने का भी ऐलान हो गया।
अब्बास अंसारी को 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सजा सुनाई गई है। अंसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में कहा था- सपा मुखिया अखिलेश यादव से कहकर आया हूं, सरकार बनने के बाद 6 महीने तक किसी की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी। जो जहां है, वहीं रहेगा। पहले हिसाब-किताब होगा, फिर ट्रांसफर होगा। इस बयान के बाद ही मऊ कोतवाली में सब इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद ने एफआईआर दर्ज कराई थी। करीब 3 साल चली सुनवाई के बाद आज इस मामले में फैसला आया है।
Uttar Pradesh | Suheldev Bharatiya Samaj Party MLA Abbas Ansari has been disqualified from the Assembly. This comes after the MP/MLA court in Mau yesterday sentenced him to 2 years of imprisonment in connection with a hate speech case. (file pic) pic.twitter.com/1vvkDShawn — ANI (@ANI) June 1, 2025
अब्बास की विधायकी खत्म
मऊ कोर्ट के फैसले के बाद अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई है, तो ऐसे में उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष नोटिफिकेशन जारी करेंगे। बता दें कि इसके लिए रविवार को छुट्टी होने के बावजूद विशेष रूप से कार्यालय खोला गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कुर्ला में ‘महंगा’ पड़ा 10 रुपये का धनिया’, रेट को लेकर हुए विवाद में सब्जी वाले ने ग्राहक को चाकू से रेता!
अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर बड़ा अपडेट: मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि, आगे क्या?
उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच Green Hydrogen तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता, छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
दो महीने पहले ही मिली थी जमानत
अब्बास अंसारी दो महीने पहले दी गई जमानत पर जेल से बाहर आए थे। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। वे इस मामले में नवंबर 2022 से जेल में बंद थे। हालांकि, उन्हें हेट स्पीच मामले में शनिवार को ही जमानत मिल गई है। उन्होंने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने पिता मुख्तार अंसारी की जगह सुभासपा-सपा गठबंधन से सदर सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोट से जीत हासिल की थी।
Hate speech case mukhtar ansaris son abbas ansaris membership of the legislative assembly end
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाकाल मंदिर में कब मनाई जाएगी होली? दरबार ने दूर किया चंद्र ग्रहण वाला कन्फ्यूजन, आप भी जान लीजिए सही तिथि
Feb 26, 2026 | 04:33 PM100 गलतियों के बाद मिला दंड, शिशुपाल की कहानी से सीखिए कब खत्म होती है माफी की सीमा
Feb 26, 2026 | 04:30 PMT20 World Cup में वेस्टइंडीज ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, पावरप्ले के दौरान दो बार ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Feb 26, 2026 | 04:27 PMमहाराष्ट्र में सड़क हादसों पर लगाम: जनवरी में मौतों में 8% की बड़ी गिरावट, इन 10 जिलों में दिखा सुरक्षा का दम
Feb 26, 2026 | 04:25 PMगोंदिया में माफियाओं की मनमानी, नियमों को ताक पर रखकर सायटोला से लूटी जा रही रेत, जानें पूरा मामला
Feb 26, 2026 | 04:22 PMकरण जौहर ने बदली ‘दोस्ताना 2’ की हीरोइन, प्रतिभा रांटा हुईं बाहर, अब ये मिस इंडिया करेंगी डेब्यू
Feb 26, 2026 | 04:17 PMनितेश राणे के मदरसे वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ये फ्रीडम फाइटर का अपमान
Feb 26, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM













