- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Government Guest House Giving Loss Will Go Into Private Hands Operation Of Heliport Will Start
घाटा दे रहे सरकारी गेस्ट हाउस जाएंगे निजी हाथों में, हेलीपोर्ट का संचालन होगा शुरु
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
– राजेश मिश्र
लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पर्यटन विभाग (Tourism Department) के अलावा अन्य सरकारी विभागों (Government Departments) के घाटे में चल रहे गेस्ट हाउस निजी हाथों को सौंप दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख शहरों से हेलीपोर्ट का भी संचालन शुरु करेगी।
योगी सरकार अब पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउसों, मोटलों के अलावा सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के डाक बंगलों को भी निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) माडल के तहत लीज पर देगी। इसके साथ ही पर्यटन विभाग ने उत्तर प्रदेश के दर्शनीय स्थानों को देखने आने वालों की सुविधा के लिए विभिन्न शहरों में हेलीपोर्ट के संचालन का भी फैसला किया है। सबसे पहले आगरा में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। आगरा में छत्रपति शिवाजी महराज संग्रहालय परिसर में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। राजधानी लखनऊ में शहीद पथ में स्थित मानसरोवर लखनऊ संग्रहालय से भी हेलीपोर्ट का संचालन शुरु किया जाएगा। इसी तर्ज पर मथुरा और प्रयागराज में भी हेलीपोर्ट बनाकर पर्यटकों को हेलीकाप्टर से भ्रमण की सुविधा दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
‘बाबा’ के राज्य में होगी शिक्षा की समानता, UP Board का बड़ा फैसला; सिर्फ सरकारी किताबें ही होंगी अनिवार्य!
‘विकास’ बना ‘जाहिद’…इस ‘हाइब्रिड प्लान’ के साथ पाकिस्तान कर रहा था गजवा-ए-हिंद की तैयारी, UP ATS ने दबोचा
लोक निर्माण विभाग के कम चलने वाले गेस्ट हाउसों को भी इसमें शामिल किया गया
बीते कई सालों से पर्यटन विभाग के घाटे में चल रहे गेस्ट हाउस, मोटलों और होटलों को निजी हाथों में देने की असफल कवायद कर चुकी उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस बार इसे प्राथमिकता देने का फैसला किया है। योगी सरकार के नए कार्यकाल के पहले 100 दिनों में पूरे किए जाने वाले कामों की सूची में इसे शामिल किया गया है। अपनी 100 दिनों की कार्य योजना के तहत पर्यटन विभाग ने अपने 30 होटलों को अब पीपीपी माडल पर चलाने की योजना बनाई है। इस बार योजना की सफलता के लिए पर्यटन विभाग के घाटे में चल रहे होटलों के साथ ही सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के कम चलने वाले गेस्ट हाउसों को भी इसमें शामिल किया गया है।
योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर ने इसके लिए आदेश जारी कर कहा है कि ज्यादातर सरकारी होटल और गेस्ट हाउस अभी घाटे में चल रहे हैं, ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इन्हें फायदे का बनाया जाए। निजी क्षेत्र को लीज पर देने के बाद भी संपत्ति सरकार की बनी रहेगी। इससे सरकार को पैसा भी मिलेगा और लोगों को सुविधाएं अच्छी मिलेगी।
सरकार का प्रयास है कि पर्यटन विभाग के साथ लोक निर्माण विभाग के भी गेस्ट हाउस को पीपी मॉडल पर भी संचालित किया जाए। इससे विभाग को भी आमदनी होगी जो दूसरे काम में लगाई जा सकती है। पर्यटन मंत्री के आदेशों के मुताबिक 30 होटलों के अलावा अन्य सरकारी विभागों के गेस्ट हाउसों को भी संचालन के लिए पीपीपी माडल पर दिया जाएगा। इन सरकारी विभागों में सिंचाई और लोक निर्माण प्रमुख हैं पर इसमें अन्य को भी शामिल किया जा सकता है। फिलहाल इस योजना में घाटे में चल रहे या कम उपयोगी गेस्ट हाउसों को ही शामिल किया जाएगा।
Government guest house giving loss will go into private hands operation of heliport will start
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMसोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMबच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM












