सिद्धार्थनगर में सांसद और विधायक समर्थकों में मारपीट, क्या NDA के भीतर बढ़ रही सियासी तल्खी का संकेत है विवाद?

Siddharthnagar Political Clash: दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच मारपीट के दौरान सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा दोनों मौके पर मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों को शांत कराया।
MP and MLA supporters Clash
समर्थकों के बीच झड़प(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 
  • Highlights:

  • भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल (एस) के विधायक के समर्थक आए आमने सामने

  • इस मामले को लेकर एनडीए गठबंधन के रिश्तों में दरार मान लेना जल्दबाजी होगी

  • राजनीति में छोटी दिखने वाली घटनाएं भी बड़े सियासी समीकरणों की दशा और दिशा बदल सकती हैं

Jagdambika Pal Vinay Verma Supporters Clash: गोरखपुर जिले से सटे सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी में 21 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए।

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन कार्यक्रम विकास कार्य की शुरुआत के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन समर्थकों के बीच हुई झड़प ने इस आयोजन को सियासी चर्चा का विषय बना दिया।

समर्थकों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदली

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि समर्थक एक-दूसरे से मारपीट करने लगे।

खास बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा दोनों मौके पर मौजूद थे। हालांकि दोनों नेताओं की ओर से अपने-अपने समर्थकों को शांत कराकर घटनास्थल से जाने के लिए कहा गया।

MP and MLA supporters Clash
कहासुनी के बाद हिंसक हुआ विवाद; मथुरा में PWD जेई को टक्कर मारकर घसीटा, भाजपा का झंडा लगी कार से हमला

सहयोगी दलों के रिश्तों पर भी उठ सकते हैं सवाल

यह विवाद भले ही एक स्थानीय कार्यक्रम में समर्थकों के बीच हुई नोकझोंक और मारपीट से शुरू हुआ हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने इससे कहीं आगे तक जा सकते हैं। जगदंबिका पाल भाजपा के सांसद हैं।

दूसरी तरफ विनय वर्मा प्रदेश में भाजपा के प्रमुख सहयोगी दलों में शामिल अपना दल (एस) के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हुआ टकराव भाजपा और उसके सहयोगी दलों के आपसी तालमेल को लेकर भी सवाल खड़े कर सकता है।

वर्चस्व और राजनीतिक पहचान की लड़ाई

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एनडीए के लिए सहयोगी दलों का साथ अहम है। भाजपा भी नहीं चाहेगी कि उसके सहयोगी दलों के साथ किसी तरह की राजनीतिक दूरी बने। एक कार्यक्रम में हुई मारपीट को सीधे गठबंधन के रिश्तों में दरार मान लेना जल्दबाजी होगी लेकिन यह घटना बताती है कि स्थानीय स्तर पर नेताओं के समर्थकों के बीच वर्चस्व और राजनीतिक पहचान की लड़ाई किस तरह सार्वजनिक टकराव का रूप ले सकती है।

सवाल इस बात का है कि क्या यह विवाद यहीं तक सीमित रहता है या आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक प्रभाव भी सामने आते हैं। क्योंकि राजनीति में कई बार छोटी दिखने वाली घटनाएं भी बड़े सियासी समीकरणों की दशा और दिशा बदलने का कारण बन जाती हैं।

MP and MLA supporters Clash
आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया