-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gorakhpur »
- Gorakhpur Roadways To Get 100 Crore Mega Bus Terminal
गोरखपुर को मिलेगी नई पहचान, 100 करोड़ का मेगा बस टर्मिनल! अंग्रेजों के दौर का बस अड्डा बनेगा इतिहास
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Gorakhpur Roadways Bus Station: जिले में 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बहुमंजिला बस टर्मिनल बनाया जाएगा जो जाम की समस्या कम करेगा व पूर्वांचल को आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब की नई पहचान देगा।

गोरखपुर रोडवेज (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gorakhpur Roadways Bus Station Project: गोरखपुर शहर के बीचों-बीच स्थित वह बस अड्डा, जहां से रोज हजारों लोग अपने सफर की शुरुआत करते हैं… जहां से पूर्वांचल ही नहीं बल्कि कई राज्यों के लिए बसें रवाना होती हैं… और जिसकी पहचान दशकों पुराने, अंग्रेजों के समय के बने भवन से रही है…
अब वही बस अड्डा इतिहास बनने जा रहा है। योगी सरकार ने गोरखपुर को एक बड़ी सौगात देने का फैसला किया है।
करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से एक बहुमंजिला आधुनिक बस टर्मिनल बनाया जाएगा, जो सिर्फ एक बस स्टेशन नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल का ट्रांसपोर्ट हब बनने की ओर बढ़ रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस जमीन पर यह भव्य टर्मिनल बनेगा, वह जमीन कभी गोरखपुर के प्रसिद्ध पुरुषोत्तम दास रईस परिवार ने बस संचालन के लिए प्रशासन को दान में दी थी।आखिर कैसा होगा नया बस टर्मिनल? क्यों खत्म होगी स्टेशन रोड की जाम की समस्या? और कब शुरू होगा निर्माण कार्य?
पुराने बस अड्डे, जर्जर भवन, भीड़ और जाम
गोरखपुर का मौजूदा रोडवेज बस स्टेशन लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां मौजूद भवन और व्यवस्थाएं दशकों पुरानी हैं। समय बदला, यात्रियों की संख्या बढ़ी, बसों की संख्या बढ़ी, लेकिन बस अड्डे का ढांचा लगभग उसी पुराने स्वरूप में चलता रहा। आज भी इसी परिसर से प्रतिदिन करीब 1250 बसें पूर्वांचल, अवध, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों के लिए रवाना होती हैं। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में बसों के संचालन के बावजूद यहां की सबसे बड़ी समस्या है—जाम।
सम्बंधित ख़बरें
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
Bhandara News: तुमसर-मोहाड़ी-रोहा-मुंढरी मार्ग पर सुबह एसटी बस सेवा शुरू करने की मांग तेज
Bhandara News: रोहा और बेटाला के छात्रों को राहत कब? सुबह बस सेवा के लिए सौंपा गया ज्ञापन
- स्टेशन रोड पर ट्रैफिक जाम, यात्रियों के सड़क से बस पकड़ने के दृश्य
- रोडवेज बस स्टेशन के सामने स्थित स्टेशन रोड अक्सर जाम से जूझता रहता है।
- स्थिति यह है कि कई बार यात्रियों को बस अड्डे के अंदर नहीं बल्कि सड़क किनारे खड़ी बसों में बैठना पड़ता है।
- बसों का रुकना, यात्रियों का चढ़ना-उतरना और आसपास का भारी ट्रैफिक मिलकर पूरे इलाके को जाम की गिरफ्त में ले लेता है।
- यात्रियों को भी परेशानी होती है और स्थानीय लोगों को भी।
- यही वजह है कि लंबे समय से इस बस अड्डे के आधुनिकीकरण की मांग उठती रही है।
प्रस्तावित बस टर्मिनल का मॉडल
अब उत्तर प्रदेश सरकार और परिवहन निगम ने इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है।
करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से यहां बहुमंजिला आधुनिक बस टर्मिनल बनाया जाएगा।
यह टर्मिनल आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं से लैस होगा।
यानी गोरखपुर को मिलेगा ऐसा बस स्टेशन जिसकी तुलना बड़े महानगरों के ट्रांसपोर्ट हब से की जा सकेगी।
जानकारी के अनुसार यहां—
- अत्याधुनिक प्रतीक्षालय
- डिजिटल सूचना प्रणाली
- मल्टीलेवल पार्किंग
- फूड कोर्ट और व्यावसायिक परिसर
- अलग-अलग प्लेटफॉर्म
- आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था
- दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं
और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था विकसित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब फतह के लिए BJP का महा-प्लान! अमृतसर से लुधियाना तक 3 दिन के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परियोजना अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले जरूरी तकनीकी प्रक्रिया के तहत मिट्टी परीक्षण यानी सॉयल टेस्टिंग का काम पूरा किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले तक विशेषज्ञों की टीम ने जमीन की जांच कर रिपोर्ट तैयार की है। सॉयल टेस्टिंग पूरी होने के बाद अब निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। यानी जिस परियोजना की चर्चा वर्षों से हो रही थी, वह अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा यातायात केंद्र माना
गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा यातायात केंद्र माना जाता है। नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। नया बस टर्मिनल बनने के बाद परिवहन निगम की योजना देश के विभिन्न हिस्सों तक और अधिक बस सेवाएं शुरू करने की है। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, यात्रा आसान होगी और गोरखपुर की पहचान एक बड़े क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के रूप में और मजबूत होगी।
कभी गोरखपुर के रईस परिवार द्वारा दान की गई जमीन पर बना साधारण बस अड्डा अब 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बहुमंजिला बस टर्मिनल में बदलने जा रहा है। अगर यह परियोजना तय समय पर पूरी होती है तो न केवल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी बल्कि स्टेशन रोड के जाम से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
Gorakhpur roadways to get 100 crore mega bus terminal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














