Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP : मुख्यमंत्री योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार फातिमा के मैसेज को किया री-पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'X' पर जान से मारने की एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार गोरखपुर के रहने वाले युवक ने मुंबई में पकड़ाई फातिमा खान के पोस्ट को री-पोस्ट किया है। आरोपी पिपराइच का रहने वाला है। वहीं वह मुंबई में रहकर सिलाई का कार्य करता है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 05, 2024 | 08:58 AM

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘X’ पर जान से मारने की एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार गोरखपुर के रहने वाले युवक ने मुंबई में पकड़ाई फातिमा खान के पोस्ट को री-पोस्ट किया है। जिस पर एक संस्था ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत हरकत में आयी गोरखपुर पुलिस की साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है। खबर है कि आरोपी पिपराइच का रहने वाला है। वहीं वह मुंबई में रहकर सिलाई का कार्य करता है।

जानकारी दें कि, बीते रविवार को मुंबई की फातिमा खान ने ‘X’ पर एक पोस्ट करके मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने बीते रविवार फातिमा को हिरासत में लिया था। जांच में वह मानसिक रोगी पाई गई थी। इसी फातिमा के पोस्ट को गोरखपुर के रियाजुल हक अंसारी नामक युवक ने सैफ अंसारी नाम से बने अपने अकाउंट से बीते सोमवार को री-पोस्ट करते हुए धमकी लिखी है।

यहां पढ़ें – UP : मदरसा कानून संविधान के खिलाफ है या नहीं? आज सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है फैसला

सम्बंधित ख़बरें

क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

यूपी में पूरा होगा केशव का पुराना ख्वाब? योगी के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

मोदी-योगी की 1 घंटे की मीटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, कैबिनेट विस्तार से ‘मिशन-27’ तक…क्या हुई बात?

इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए बाद में वायस ऑफ हिंदूज नामक संस्था ने पुलिस से शिकायत की। इसके साथ ही यह भी बताया वह गोरखपुर का रहने वाला है। बाद में पुलिस के निर्देश पर गोरखपुर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सैफ के अकाउंट को ब्लॉक कराने के साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं आरोपी युवती फातिमा खान अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। उसने सूचना प्रौद्योगिकी में BSC की है। उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। मामले पर पुलिस ने बताया था कि युवती शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

यहां पढ़ें –  दिल्ली से लेकर पंजाब तक सामान्य रहेगा तापमान, जानें अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर अपडेट

जालकारी दें कि मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप पर बीते शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक संदेश आया था, जिसमें धमकी दी गई ती कि अगर आदित्यनाथ ने 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

मामले पर पुलिस ने बताया था कि जांच में पता चला कि फातिमा ने यह संदेश भेजा था। बाद में मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में युवती का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Gorakhpur cm yogi received another death threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 08:58 AM

Topics:  

  • Gorakhpur
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.