Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 साल में गाजियाबाद की तस्वीर बदली, मानसरोवर भवन बढ़ा रहा इसकी शोभा: सीएम योगी

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 05, 2023 | 06:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को गाजियाबाद के रामलीला मैदान से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा (SP), बसपा (BSP) को अवसरवादी और अराजकतावादी बताते हुए कहा कि जब-जब परिवारवादी लोग सत्ता में आते हैं वो तमंचावादी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले गाजियाबाद (Ghaziabad) और पश्चिमी यूपी की हालत किसी से छिपी नहीं थी। बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं, महिलाएं बाजार नहीं जा पाती थीं। व्यापारी वर्ग सिर झुका के इस डर के साथ व्यापार करता था कि कोई उनसे रंगदारी ना मांग ले। मगर आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। 

मुख्यमंत्री ने बाबा दूधेश्वरनाथ की पावन धरा को नमन करते हुए जनता को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गाजियाबाद की आठों नगर निकायों के लिए जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि पूरी दुनिया को करुणा, शांति और मैत्री का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध के पदचिह्नों पर आज भारत चल रहा है। बुद्ध के संदेशों को अंगीकार करते भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है। दुनिया में आज कहीं भी संकट आता है तो लोग भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर संकटमोचक की निगाहों से देखते हैं। भारत दुनिया में आर्थिक महाशक्ति तो बन ही रहा है, साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रहा है। 

आज नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में है सब चंगा

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ एक्सप्रसे-वे, रेलवे, एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान तेजी से बन रहे हैं। तो वहीं गरीब कल्याण में भारत का कोई सानी नहीं है। करोड़ों लोगों के योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के विजन को अक्षरश: अपना मिशन मानकर यूपी आगे बढ़ा हैं। आप सबने यूपी को बीते 6 साल में बदलते हुए देखा है। पहले पर्व और त्यौहार पर कर्फ्यू लग जाता था। आज नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में है सब चंगा। 

आज तो कांवड़ यात्रा शानदार तरीके से श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर से निकलती है और हरिद्वार में हर की पौड़ी तक पहुंचती है… pic.twitter.com/jJ0rmjOLXO — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 5, 2023

सपा, बसपा के शासन में अराजकता का माहौल था

उन्होंने कहा कि परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो तमंचावादी हो जाते हैं। सामान्य नागरिक के जीवन के अधिकार को जबरदस्ती हड़प लेना चाहते हैं। युवाओं के हाथों में तमंचे थमाते हैं। हमने युवाओं को टैबलेट देने का कार्य किया है, जिसके जरिये युवा अपने टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग से जोड़कर यूपी को नया यूपी बना रहे हैं। सपा, बसपा के शासन में अराजकता का माहौल था। ये अवसरवादी भी थे और अजारकवादी भी। कोई हज हाउस, तो कोई कब्रिस्तान पर पैसा खर्च करता था। हमने गाजियाबाद में मानसरोवर भवन बनाया है। गाजियाबाद में पूर्वांचल और उत्तराखंड भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। 

आज गाजियाबाद गंदगी का ढेर नहीं स्मार्ट सिटी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गाजियाबाद आने की इच्छा नहीं होती थी। यहां गंदगी चारो ओर फैली थी। कोई घर से निकला और सुरक्षित वापस लौटेगा इसकी गारंटी नहीं थी। आज गाजियाबाद ने देश के अंदर के स्वच्छ भारत मिशन में सबसे अच्छी स्थिति प्राप्त की है। आज गाजियाबाद गंदगी का ढेर नहीं स्मार्ट सिटी है। ये सेफ सिटी बनने की ओर अग्रसर है। यहां पुलिस रिफॉर्म के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लागू किया गया है। यही नहीं गाजियाबाद म्युनिसिपल बोर्ड ने अपना बांड भी जारी किया है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ की दूरी कभी कम किया जा सकेगा। पहले गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में दो घंटे लग जाते थे। आज मेरठ से गाजियाबाद 12 लेन का हाईवे शुरू हो चुका है। अगले महीने रैपिड रेल शुरू होते ही ये दूरी और कम हो जाएगी। 

Ghaziabad picture changed in 6 years mansarovar bhavan is increasing its beauty cm yogi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2023 | 06:53 PM

Topics:  

  • Ghaziabad News

सम्बंधित ख़बरें

1

I love Muhammad के बाद RSS को लेकर यूपी में तनाव, गाजियाबाद की सोसाइटी में सिक्योरिटी से भिड़ा शख्स

2

नोरा फतेही जैसी बॉडी बनाओ…पति करवाता था घंटो वर्कआउट, इनकार पर करता था रूह कंपा देने वाला टॉर्चर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.