थिएटर में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बचे कर्मचारी, गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Kaushambi Mall Movie Theater Fire: गाजियाबाद के कौशांबी स्थित पैसेफिक मॉल के मूवी थिएटर में सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग पर दमकल की दर्जनभर गाड़ियों ने काबू पाया।
- Written By: अमन मौर्या
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में आग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Pacific Mall Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित पैसेफिक मॉल में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल के अंदर मूवी थिएटर में लगी। इसके बाद कुछ ही देर में पूरे मॉल परिसर में धुआं फैल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग का मुख्य कारण थिएटर के प्रोजेक्टर में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। यहां से आग एक हॉल तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक उस समय मॉल में कर्मचारी भी मौजूद थे। हालांकि, समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कीई सूचना नहीं है।
सुबह मिली थी सूचना
अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7:21 बजे हमें वैशाली फायर स्टेशन में कौशांबी स्थित पैसिफिक मॉल में आग लगने की सूचना मिली। हम घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि प्रोजेक्टर रूम में आग तेजी से फैल रही थी और पूरे मॉल में धुआं भर गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
गाजियाबाद में वर्कशॉप में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं गाड़ियां, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
अकेलापन बना दुश्मन… मुरादाबाद में 89 साल के रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, पत्नी की यादों ने ली जान
Ghaziabad, Uttar Pradesh: Chief Fire Officer Rahul Pal says, “It was 7:21 in the morning when we received information at Vaishali Fire Station about a fire at Pacific Mall, Kaushambi… We reached the incident spot and saw that the fire was spreading rapidly in the projector… pic.twitter.com/E01zhVuCsj — IANS (@ians_india) May 21, 2026
दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। एक घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
अधिकारी कर रहे मुआयना
भीषण आग के बावजूद फायर कर्मियों ने साहस दिखाया और अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान मॉल परिसर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
Ghaziabad, Uttar Pradesh: A fire broke out this morning at Pacific Mall in Kaushambi, which started from a cinema hall. More than 10 fire tenders were deployed by the fire department to extinguish the blaze. The fire has been brought under control. Authorities are inspecting the… pic.twitter.com/zvDVF3EQTT — IANS (@ians_india) May 21, 2026
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के इलाके को घेर लिया और लोगों को मॉल के पास जाने से रोका गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बंगाल में 20 जून तक रुकेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CM सुवेंदु अधिकारी के आग्रह पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग किन परिस्थितियों में फैली और सुरक्षा उपकरणों ने ठीक से काम किया या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
घटना के बाद मॉल प्रबंधन और फायर विभाग की टीम ने पूरे थिएटर परिसर का निरीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
