Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ghaziabad Road Connectivity Project: बदलेगी लोनी की किस्मत; जीडीए का मास्टर प्लान-2031 तैयार

Ghaziabad Development Authority Project: प्रोजेक्ट का उद्देश्य अवैध निर्माण पर लगाम लगाना, बुनियादी ढांचे की मजबूती और शहर के सड़क नेटवर्क को बेहतर करना है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 23, 2026 | 06:44 PM

प्रतीकात्मक इमेज (एआई जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ghaziabad Master Plan 2031: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के लोगों को जल्द ही जाम से राहत मिलने वाला है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने पिछले काफी समय से शहर के अव्यवस्थित विस्तार, बढ़ती अवैध कॉलोनियों और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान लोनी क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा एक मिनी पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य अवैध निर्माण पर लगाम लगाना, बुनियादी ढांचे की मजबूती और शहर के सड़क नेटवर्क को बेहतर करना है। प्राधिकरण के इस योजना से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि आने वाले समय में क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के रास्ते भी खुलेंगे।

प्राधिकरण का महायोजना-2031 तैयार

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा महायोजना-2031 लाया गया है। इसके तहत लोनी इलाके में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए योजना तैयार की गई है। इस योजना में टीला मोड़ से पाइपलाइन रोड के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण यातायात मार्गों का निर्माण भी शामिल हैं। इस समय इंद्रप्रस्थ योजना के आसपास की सड़क व्यवस्था की कमी के कारण विकास कार्य में अवरोध बना हुआ है। इससे क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘ये मेरी नई हिंदी की कॉपी..’, आशियाना जला पर हौसला नहीं! अग्निकांड के बाद पढ़ने बैठी लखनऊ की ये बहादुर बेटी

पत्नी का जिम जाना पति को नहीं आया पसंद; लोहे की रॉड से की बेरहमी से हत्या, 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा पति

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास; जानें किसने किया टॉप

योगी के चेहरे पर हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नबीन का बड़ा दावा, सीएम पद को लेकर किया बड़ा ऐलान

प्राधिकरण के मुताबिक इन सड़क मार्गों के बन जाने से यातायात तो सुगम होगा ही, साथ ही निजी जमीनों पर नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। इससे इलाके में वैध गृह निर्माणों को बढ़ावा मिलेगा।

सहमति से होगा भूमि अधिग्रहण

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की इस परियोजना में भूमि का अधिग्रहण भू-स्वामियों के आपसी सहमति के आधार पर ही किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में करीब 0.6488 हेक्टेयर भूमि की जरूरत पड़ेगी। इस पर लगभग 16.95 करोड़ रुपये तक का खर्च आने का अनुमान है। इसके दूसरे चरण में करीब 11.75 करोड़ रुपये और तीसरे चरण में 19.08 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित हुआ है। परियोजना में नारायण नगर, अफजलपुर, टीला शहबाजपुर, निस्तौली, शरीफाबाद और असालतपुर जैसे गांव शामिल है। भूमि अधिग्रहण में भू-स्वामियों को एफएआर (Floor Area Ratio) मुआवजे के रूप में देने का विकल्प विचाराधीन है।

अवैध कॉलोनियों के विस्तार पर लगेगी रोक

परियोजना लागू होने के बाद टीला मोड़ इलाके के लोगों को जाम से राहत मिलेगा। साथ रोड नेटवर्क बेहतर होने से इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में लोगों का रुझान भी बढ़ेगा। इससे खाली पड़े आवासों और भूखंडों का उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना से अवैध कॉलोनियों के अनियंत्रित विस्तार पर रोक लगेगी साथ ही क्षेत्र में व्यवस्थित शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे रोड किनारे की निजी भूमि पर वैध नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में भी आसानी होगी।

तीन चरणों में पूरा होगा महायोजना-2031

प्राधिकरण द्वारा लाए गए महायोजना-2031 प्रोजेक्ट को तीन चरणों में बांटा गया है। इसके पहले चरण के तहत टीला मोड़ से भारत सिटी के आगे तक करीब 1400 मीटर लंबी सड़क बनाने की योजना का प्रस्ताव है। और दूसरे चरण में करीब 1270 मीटर लंबी सड़क को पाइपलाइन रोड से जोड़ने की योजना है, जबकि तीसरे चरण के अंतर्गत करीब 550 मीटर लंबी कनेक्टिविटी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस महायोजना के तहत बनने वाली सड़कों की चौड़ाई 30 मीटर निर्धारित की गई है।

हालांकि इसके शुरुआती चरण में सड़क की चौड़ाई 15 मीटर का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे कि काम जल्द से जल्द शुरू हो सके और बेहतर कनेक्टिविटी जल्दी बनाई जा सके।

ये भी पढ़ें- योगी के चेहरे पर हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नबीन का बड़ा दावा, सीएम पद को लेकर किया बड़ा ऐलान

चरणबद्ध तरीके से होगा लागू

प्राधिकरण का कहना है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया। इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि समिति द्वारा तैयार रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad connectivity project gda master plan 2031 loni road project

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 06:44 PM

Topics:  

  • Ghaziabad News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.