-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ganga Pollution Action Cr Patil Plastic Challenge
गंगा को दूषित करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंत्री सी.आर. पाटिल बोले- नदियों में प्लास्टिक प्रदूषण सबसे बड़ी चुनौती
- Written By: अर्पित शुक्ला
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को बुलंदशहर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने गंगा मैया पार्क में वृक्षारोपण किया।

मंत्री सी.आर. पाटिल
लखनऊ/बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने की। यह कार्यक्रम ‘नमामि गंगे’ मिशन के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के सतत विकास, नदी पुनरुद्धार, स्वच्छ पर्यावरण और युवा सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम की शुरुआत एक जीवंत वृक्षारोपण अभियान से हुई, जिसमें जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
अपने संबोधन में जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि हमारी संस्कृति में हर नदी को ‘मां’ कहा गया है। ऐसे में उनका संरक्षण सिर्फ एक दायित्व नहीं, बल्कि एक श्रद्धा है। श्री पाटिल ने नदियों में फैल रहे प्लास्टिक प्रदूषण को समय की सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा कि हमें प्रदूषण के स्रोत पर ही रोक लगानी होगी। प्लास्टिक के उपयोग को ख़त्म करना होगा और जनजागरूकता फैलानी होगी। जब तक हम यह नहीं समझेंगे कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति है — तब तक संरक्षण अधूरा रहेगा।
नमामि गंगे योजना की सराहना
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में शुरू की गई नमामि गंगे योजना की सराहना की। उन्होंने बताया कि आज गंगा बेसिन के हर कोने में गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए एसटीपी लगाए गए हैं, जिससे गंगा में सीधे प्रदूषण का प्रवाह रोका गया है। गंगा प्रहरियों से मिलने के अनुभव को साझा करते हुए श्री पाटिल ने कहा कि ये प्रहरी न सिर्फ स्वयं गंगा की सफाई करते हैं, बल्कि दूसरों को प्रदूषण फैलाने से रोकते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि गंगा में गंदा पानी न पहुंचे और जो भी गंगा को प्रदूषित करे, उस पर कड़ी कार्रवाई हो।
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण पर जोर
कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने नरौरा में गंगा एक्वा लाइफ रेस्क्यू और पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। यह केंद्र गांगेय डॉल्फिन, ताजे पानी के कछुओं और अन्य जलीय प्रजातियों के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। मंत्री जी ने केंद्र में आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, जिसे भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा संचालित किया गया था। इस दौरान उन्होंने शोधकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए, नदी पारिस्थितिकी की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक ज्ञान और स्थानीय सहभागिता की महत्ता पर बल दिया।
गंगा नदी में पारिस्थितिकीय पहल और स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम के दौरान, श्री पाटिल ने नरवर घाट पर मछली के अंगुलिकाओं को गंगा नदी में छोड़ने की पहल की। यह कदम जलीय खाद्य श्रृंखला के पुनर्स्थापन में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके बाद घाट पर गंगा प्रहरी, स्वयंसेवक और निगम कर्मचारियों ने मिलकर एक स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही, नदी प्रदूषण, व्यक्तिगत जिम्मेदारी और गंगा के आध्यात्मिक व पारिस्थितिक महत्व पर आधारित एक नाटक का मंचन भी किया गया।
प्राकृतिक खेती कार्यशाला और कृषि क्षेत्र में नवाचार
नरवर घाट पर आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला का उद्घाटन जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में देश भर से किसान, कृषि विशेषज्ञ और छात्र एकत्रित हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “किसानों की आय दोगुनी करने” के लक्ष्य को प्राप्त करने के उपायों पर चर्चा करना था। कार्यशाला में रासायनिक खादों से मुक्त खेती, मिट्टी की सेहत में सुधार और जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपायों पर विशेषज्ञों ने विचार किए। इस दौरान किसानों ने अपनी चुनौतियों को साझा किया।
युवाओं की सक्रिय भागीदारी और संवाद
कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति मंत्री ने 200 से अधिक गंगा प्रहरी, स्कूल छात्र और एमएससी छात्राओं के साथ संवाद किया। इन युवाओं ने पर्यावरणीय अनुकूल प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को साझा किया। साथ ही, राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय (NRCD) की रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया, जिसमें चल रहे प्रोजेक्ट्स और पर्यावरणीय डेटा की जानकारी दी गई।
पर्यावरण जागरूकता के लिए मोबाइल बस की पहल
इस आयोजन में एक अनूठी पहल के रूप में, मंत्री जी ने राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट (NBT) की विशेष रूप से डिजाइन की गई मोबाइल बस का उद्घाटन किया। यह बस ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यात्रा करेगी और साहित्य, कहानी सुनाने और संवादात्मक शिक्षा के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता फैलाएगी।
गंगा दशहरा का विशेष उल्लेख
कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने गंगा दशहरा के महत्व पर भी चर्चा की, जो गंगा नदी के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा के दिन विशेष रूप से गंगा के तटों पर स्नान करने और पूजा अर्चना का महत्व है, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक संदेश देता है।
Ganga pollution action cr patil plastic challenge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंदसौर: बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेवास देवड़ा में वितरण केंद्र का घेराव, शामगढ़ में चक्काजाम
Jul 28, 2026 | 08:50 AMक्या हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी कर रहे हैं डेट? धीरज चोपड़ा और सूफी मोटीवाला ने किया बड़ा खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:50 AMSawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
Jul 28, 2026 | 08:47 AMएमपीपीएससी का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी
Jul 28, 2026 | 08:37 AMITR Filing Guide: ITR1 और ITR2 फॉर्म को लेकर है कन्फ्यूजन? CA से समझिए आपके लिए कौन सा है सही
Jul 28, 2026 | 08:34 AMExplainer: सीजेपी आंदोलन से राजनीति में उभरे नए समीकरण, चुनावों में कितना भारी पड़ेगा जेन-जी फैक्टर?
Jul 28, 2026 | 08:31 AMछिंदवाड़ा के मुआरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलेरो से सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
Jul 28, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













