-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Yogi Adityanath Birthday Political Entry Reason And How He Became Cm
जन्मदिन विशेष: वो झगड़ा जिसकी वजह से हुई ‘योगी’ की सियासी एंट्री, रेस में न होकर भी कैसे सीएम बन गए आदित्यनाथ
- Written By: अभिषेक सिंह
आज ही के दिन साल 1972 में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था, वही योगी आदित्यनाथ जो इस समय देश के सबसे बड़े राजनैतिक सूबे के सीएम हैं। उनके सीएम की कुर्सी तक पहुंचने की कहानी बेहद ही दिलचस्प है।

योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: हर एक तारीख दिनों के पन्ने अपने भीतर हजारों कहानियां समेटे होते हैं। जब कभी उन्हें आज की कसौटी पर परखा जाता है तो उसमें से उस कहानी के कई हिस्से, कई रंग निकलकर सामने आते हैं। ऐसी ही एक कहानी आज यानी की 5 जून की भी है।
वैसे तो इस दिन दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं, लेकिन यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही के दिन साल 1972 में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था, वही योगी आदित्यनाथ जो इस समय देश के सबसे बड़े राजनैतिक सूबे के सीएम हैं। आज यानी गुरुवार को योगी आदित्यनाथ अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन जीवन के 48 बसंत जी चुके योगी के इस सफर की कई कहानियां आज भी चर्चा में हैं।
योगी के व्यक्तित्व पर अगर करीब से नजर डालें तो योगी कई रंगों में नजर आते हैं। कभी संन्यासी के रूप में तो कभी छात्र नेता के रूप में। कभी गांधीगिरी करते योगी तो कभी अपने सख्त तेवरों से योगी। कभी भावुक होते योगी तो कभी राजनीति में बड़ा उलटफेर कर राजनीतिक पंडितों को चौंका देने वाले योगी, आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक घटनाएं-
सम्बंधित ख़बरें
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
9 जुलाई का इतिहास : सिनेमा, शेयर बाजार और आजादी… जानिए आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
एक लड़ाई ने करवा दी सियासी एंट्री
यह घटना कई साल पुरानी है। गोरखपुर के एक इंटर कॉलेज के कुछ छात्र कपड़े खरीदने एक दुकान पर आए और उनका दुकानदार से विवाद हो गया। दुकानदार पर हमला हुआ तो उसने रिवॉल्वर निकाल ली। दो दिन बाद एक युवा योगी के नेतृत्व में छात्रों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया और एसएसपी आवास की दीवार पर भी चढ़ गए।
यह योगी आदित्यनाथ थे, जिन्होंने नाथ संप्रदाय के सबसे प्रमुख मठ गोरखनाथ मंदिर के उत्तराधिकारी के तौर पर 15 फरवरी 1994 को अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ली थी। यहीं से एक ‘एंग्री यंग मैन’ ने गोरखपुर की राजनीति में जोरदार एंट्री की।
लोग जुड़ते गए, रुतबा बढ़ता गया
यह वही दौर था जब गोरखपुर की राजनीति पर दो कद्दावर नेताओं हरिशंकर तिवारी और वीरेंद्र प्रताप शाही की पकड़ कमजोर पड़ रही थी। इसी बीच युवाओं को इस ‘एंग्री यंग मैन’ में हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे महंत दिग्विजयनाथ की ‘छवि’ दिखी और वे उनसे जुड़ने लगे।
अपनी बढ़ती लोकप्रियता के बीच महंत अवैद्यनाथ ने योगी को गोरखनाथ मंदिर की महंत गद्दी का उत्तराधिकारी बनाने के महज चार साल बाद ही अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना लिया। योगी 1998 में 26 साल की उम्र में गोरखपुर की उसी सीट से लोकसभा पहुंचे जहां से महंत अवैद्यनाथ चार बार सांसद रहे।
जमीनी पकड़ ने बनाया मजबूत
योगी ने भले ही छोटी उम्र में गोरखपुर से दिल्ली का रास्ता पकड़ा हो, लेकिन समय के साथ वे राजनीति में मजबूत होते गए। योगी के बारे में अक्सर कहा जाता है कि गोरखपुर में उनकी मजबूती का सबसे बड़ा कारण उनकी जमीनी पकड़ थी। योगी लोगों के बीच रहकर उनकी बात सुनते थे।
अपने इसी अंदाज से वे धीरे-धीरे गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूर्वांचल में भी मजबूत होते गए। हिंदू युवा वाहिनी के कारण युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। लेकिन इस लोकप्रियता के साथ ही योगी पर कई बार तरह-तरह के आरोप भी लगे।
मुसलमानों के लिए किया था धरना
योगी आदित्यनाथ पर मुसलमानों से नफरत करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कई ऐसे वाकये भी हैं जब योगी ने मुसलमानों की मदद के लिए पहल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार जब योगी को पता चला कि बाजार में एक मुस्लिम दर्जी से फिरौती मांगने की शिकायत पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, तो उन्होंने तय किया कि पुलिस के रवैये के खिलाफ वे सड़क पर बैठेंगे। वे तब तक धरने पर बैठे रहे, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो गई।
मदरसे की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
बताया जाता है कि गोरखपुर में एक मदरसे की जमीन पर कुछ स्थानीय बदमाशों ने कब्जा कर लिया था। स्थानीय प्रशासन ने मौलवी की गुहार नहीं सुनी और आखिरकार उन्हें मंदिर में शरण लेनी पड़ी। योगी को स्थिति की जानकारी दी गई। उन्हें यकीन हो गया कि जमीन मदरसे की है, इसलिए उन्होंने आला अधिकारियों से मदरसे की जमीन को मुक्त कराने को कहा।
कैसे रेस में न होकर बने सीएम
2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने योगी को चेहरा बनाकर चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी के बहुमत के बाद भी जब सीएम के नाम पर चर्चा हुई, तो योगी का नाम साफ तौर पर सामने नहीं आया। सीएम की रेस में मनोज सिन्हा, केशव प्रसाद जैसे नेता आगे थे।
लेकिन योगी आदित्यनाथ के लाखों समर्थक राजधानी लखनऊ पहुंचने लगे। हर एक की मांग थी की सीएम की कुर्सी पर योगी आदित्यानाथ ही विराजमान हों। बीजेपी को यूपी की सत्ता में भी वापसी करनी थी। उसने मौका ताड़ा और योगी आदित्यनाथ को सीएम बना दिया।
तब से वह लगातार यूपी के सीएम की कुर्सी को सुशोभित कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके सीएम बनने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन सफलता राजनीति की परिभाषा बदल देती है। इसीलिए योगी ने सीएम बनकर अपनी योग्यता साबित की।
Yogi adityanath birthday political entry reason and how he became cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














