- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gang Rape Of A Girl After Feeding Her Sweets Laced With Intoxicants In Saharanpur
नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपियों ने पीड़िता और उसके भाई के होने वाले ससुराल में घटना का अश्लील वीडियो भी भेज दिया, जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- Written By: रीना पंवार

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
सहारनपुर : सहारनपुर जिले के थाना देवबंद क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने 9 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़िता को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया और फिर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि वारदात देवबंद के एक मोहल्ले में घटी। 22 वर्षीय पीड़िता का घर इसी मोहल्ले में है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन की पठानपुरा मोहल्ले की सादिया ओर सामिया नाम की दो लड़कियों से दोस्ती थी। वारदात वाले दिन ये दोनों बहनें पीड़िता की बड़ी बहन को किसी काम के बहाने से अपने साथ ले गई थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह घर में अकेली थी तभी सादिया और सामिया का भाई फैजान उसके घर आ धमका और उसे मिठाई तथा कोल्ड ड्रिंक देते हुए कहा कि इसे उनके घर पर मौजूद उसकी बड़ी बहन ने भिजवाए हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में हैवानियत: हिंदू विधवा से सामूहिक बलात्कार, पेड़ से बांधकर काटे बाल, Video Viral
चलती वैन में दरिंदगी…फिर जान से मारने की धमकी, फरीदाबाद गैंगरेप की रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
फरीदाबाद में लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में महिला से दुष्कर्म, लहूलुहान कर सड़क पर फेंका
राजस्थान में चलती कार में गैंगरेप, आईटी कंपनी के सीईओ ने मैनेजर के साथ की दरिंदगी
नशीले पदार्थ मिली मिठाई खाने के लिए बनाया दबाव
पीड़िता का आरोप है कि फैजान ने उस पर कोल्ड ड्रिंक पीने और मिठाई खाने के लिए दबाव बनाया। उसके बार-बार कहने पर पीड़िता ने कोल्ड ड्रिंक पी ली और मिठाई भी खा ली जिससे कुछ देर में ही वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान फैजान ने अपने दोस्तों को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता का कहना है कि फैजान के घर वालों ने भी पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
उत्तर-प्रदेश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पीड़िता और उसके भाई का रिश्ता भी तुड़वाया
पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका ओर उसके भाई का शादी के लिए रिश्ता तय हो गया था, लेकिन आरोपियों ने दोनों के होने वाले ससुराल में यह अश्लील वीडियो भेज दी। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नौमान, फैजान, सुलेमान, खुशनिदा, सामिया, फरहान, सादिया सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gang rape of a girl after feeding her sweets laced with intoxicants in saharanpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
May 17, 2026 | 06:46 PMकहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














