-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gang Involved In Theft In Religious Events Busted In Varanasi
वाराणसी में धार्मिक कथा आयोजनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 महिलाएं गिरफ्तार
- Written By: रीना पंवार
डोमरी में आयोजित धार्मिक कथा में आभूषण चोरी की घटना के संबंध में रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद इन 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
वाराणसी : वाराणसी पुलिस ने जिले में धार्मिक आयोजनों में कई दिनों से सक्रीय गहनों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की इस घटनाओं में शामिल 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। गहनों की चोरी की एक ताजा घटना में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की और गिरोह का पर्दाफाश किया।
यह घटना जिले के रामनगर थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत डोमरी में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान हुई थी। पुलिस के अनुसार, प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान आभूषण चुराने के आरोप में महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं। पंडित मिश्रा की कथा में आभूषण चोरी की घटना के संबंध में रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद इन महिलाओं को पकड़ा गया।
सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरों का भेद
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुरूवार को डोमरी में कथा स्थल का दौरा किया। जांच के दौरान कथा स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें कई महिलाओं के चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने का खुलासा हुआ। पुलिस आयुक्त ने इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने का निर्देश दिया। पुलिस को जांच करने पर पता चला कि ये महिलाएं बड़े-बड़े आयोजनों में आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का हिस्सा थीं।
सम्बंधित ख़बरें
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
राम मंदिर के बाद अब काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल; लाइव गिनती की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
दशाश्वमेध घाट पहुंचीं भाग्यश्री, मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, बोलीं- ‘अद्भुत अनुभव’
गले में पहने गहनों पर करते थे हाथ साफ
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ईशान सोनी ने बताया, ‘‘वे कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की तरह आती थीं और भीड़ में घुलमिल जाती थीं। वे किसी की नजर में आए बिना ही अपने अपराध को अंजाम देती थीं। बरामद की गई चोरी की वस्तुओं में दो सोने की चेन और 9 मंगलसूत्र शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है।” पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिलाओं ने पूछताछ के दौरान अपने गलत नाम और पते बताए हैं। पुलिस, इस गिरोह के संचालन करने वालों के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि सभी 15 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनके संपर्कों की पहचान करने और उनकी आपराधिक गतिविधियों का पता लगाने के लिए लगातार जांच कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gang involved in theft in religious events busted in varanasi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














