Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Apr 04, 2023 | 02:05 PM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

बस्ती : बस्ती (Basti) जिले में पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है और पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि रुधौली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को आमी नदी के पुल पर नेपाल से गांजा खरीद कर बस्ती और आसपास के जिलों में उसे बेचने जा रहे पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि तस्करों के कब्जे से 65 किलोग्राम 740 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जाती है। चौधरी ने बताया कि पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों की पहचान राजेंद्र प्रसाद गौड़, साहिल अंसारी, काशीनाथ, स्वामीनाथ निषाद और रमा शंकर जायसवाल के रूप में हुई है। 

तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे नेपाल से गांजा खरीद कर बस्ती और उसके आसपास के जिलों में बेचते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं योगी नहीं जो केस हटवा लूं…’, यौन शोषण मामले में FIR के आदेश के बाद भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

जब तक मैं धर्माचार्य हूं…UGC पर राभद्राचार्य का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ गया नया घमासान; देखें- VIDEO

जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली कुर्सियां

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का आदेश, नाबालिगों के यौन शोषण का है आरोप

Five international drug smugglers arrested cannabis worth rs 2 crore recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2023 | 02:05 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.