गांवों में चौपाल लगाकर मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें: केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) अपने एक दिवसीय वाराणसी (Varanasi) दौरे के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत बचत सखी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समूह की दीदीयों द्वारा तैयार किए गये हर्बल गुलाब, बुके इत्यादि को देखकर समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। 

उन्होंने कहा कि विकास खंड चोलापुर में रूर्बन मिशन के अंतर्गत बने पाली हाउस जिसमें आर्गेनिक सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। पालीहॉउस के अंतर्गत बनी 10 दुकानों का आवंटन प्रमाण पत्र भी उन्होंने समूह की महिलाओं को दिया। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने बीसी सखी के अंतर्गत 'लोगो' का भी लोकार्पण किया गया। उप मुख्यमंत्री द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा बन रहे श्रीप्रसादम की भी प्रशंसा की गयी। 

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1631942277370363906

वाराणसी में 20 सरोवर को आदर्श रूप दिया जा रहा

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1631966695228162048

जिले में बन रहे आदर्श अमृत सरोवर की जानकारी लिए जाने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 20 सरोवर को आदर्श रूप दिया जा रहा। जिसको  जी-20 की बैठक के दौरान आने वाले अतिथियों को भी दिखाया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों से गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश भी संबंधित विभागों को दिया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, जिला पूर्ति अधिकारी, डीसी नरेगा, विभिन्न ब्लॉक के बीडीओ, ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन और अभिषेक किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com