‘डिंपल यादव का अपमान नारी शक्ति का अपमान’, संसद के बाहर NDA का विरोध प्रदर्शन
NDA MPs protest outside Parliament: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजन टिप्पणी करने के मामले में एनडीए के सांसदों ने मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: पूजा सिंह
संसद के बाहर विरोध (सौजन्य IANS)
Protest Over Maulana’s Statement : अखिल भारतीय इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के द्वारा समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मौलाना साजिद रशीदी के बयान के बाद हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। अब इस मामले में एनडीए के सांसदों ने महिलाओं के अपमान करने का आरोप लगाते हुए संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। बीजेपी महिला सांसद का कहना है कि, ‘यह समस्त नारी शक्ति का अपमान है। इस पर हम एकजुट है।’
भाजपा महिला सांसद माया नारोलिया ने कहा, ‘महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां शोभा नहीं देतीं। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी का सम्मान होता रहा है। शास्त्रों में कहा गया है, जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। एक महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करके न केवल उनका, बल्कि समस्त नारी शक्ति का अपमान किया गया है।’
उन्होनें आगे कहा कि, ‘हम इस अपमान के खिलाफ एकजुट हैं और मानते हैं कि नारी का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। भारत में नारियों को प्रथम स्थान दिया जाता है। कन्या पूजन की परंपरा है और नारियों को देवी के समान माना जाता है।’
सम्बंधित ख़बरें
प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
#WATCH | Delhi | NDA MPs hold a protest outside the Parliament against All India Imam Association (AIIA) President Moulana Sajid Rashidi’s derogatory remark against Samajwadi Party MP Dimple Yadav during a television debate pic.twitter.com/S1zItXjatW — ANI (@ANI) July 28, 2025
क्या है पूरा मामला
बता दें कि, मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। दरअसल दिल्ली के संसद मार्ग स्थित मस्जिद में सपा की एक बैठक हुई थी। जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव और इकरा हसन सहित कई नेता मौजूद थे। इस बैठक की तस्वीर दिखाते हुए मौलाना ने टीवी शो को दौरान कहा कि, एक इकरा हसन हैं जो सर ढक बैठीं है। उसके बाद उन्होनें डिंपल यादव के पहनावे को लेकर भद्दा कमेंट किया। जिसके बाद से बवाल मचा गया।
यह भी पढ़ें : पहलगाम के आतंकी कहां हैं? अखिलेश ने मोदी सरकार पर दागा सवाल, बोले- सेना को…
विभिन्न धारों में केस दर्ज
मौलाना साजिद रशीदी के बयान के बाद प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं सपा के नेता प्रवेश यादव कि लिखित शिकायत पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में विभिन्न धारों के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। यह कोई पहला मौका नहीं है जब मौलाना साजिद रशीदी अपने बयान के कारण चर्चा में आए हो। इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर फंस चुके हैं।
