-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Did Cpcb Give False Report To Defame Mahakumbh Scientists Raised Questions
महाकुंभ को बदनाम करने के लिए CPCB ने दी झूठी रिपोर्ट? वैज्ञानिकों ने उठाए सवाल, किया ये चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: आकाश मसने
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच गंगा जल को लेकर आई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक रिपोर्ट ने लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया था। अब इस रिपोर्ट पर वैज्ञानिकों ने सवाल खड़े किए है।

डॉ. अमित कुमार मिश्रा, आरके रंजन, उमेश कुमार सिंह (डिजाइन फोटो)
प्रयागराज: महाकुंभ में एक ओर देश-दुनिया के करोड़ों भक्त रोजाना त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में स्नान करके खुद को धन्य मान रहे हैं, वहीं हाल ही में आई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक रिपोर्ट ने लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया था। इसी संदेह को देखते हुए देश के प्रख्यात वैज्ञानिक गंगा जल में स्नान को लेकर आई रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक तरफ उसे अपूर्ण बता रहे हैं साथ ही रिपोर्ट के अंशों को गलत ढंग के प्रसारित करने का संदेह भी जता रहे हैं।
वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि नाइट्रेट और फॉस्फेट जैसे तत्वों का रिपोर्ट में उल्लेख नहीं है जो इसे अपूर्ण बनाती है। ऐसे में, केवल इस रिपोर्ट के आधार पर गंगा जल की गुणवत्ता पर सवाल उठाना ठीक नहीं रहेगा। वैज्ञानिकों ने संगम के पानी को स्नान योग्य बताया है।
शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार मिश्रा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह तथा दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर आरके रंजन ने एकमत होकर कहा कि मौजूदा रिपोर्ट के आधार पर भी गंगा जल क्षारीय है, जो कि स्वस्थ जल निकाय का संकेत है। जल में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा के आधार पर इसे स्नान योग्य ही माना जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, IG किरण एस को मिली कमान; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया फैसला
4 महीने मौन रहेंगे चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला; देवशयनी एकादशी से लिया मौन व्रत
कोलीफॉर्म बैक्टीरिया कोई नई बात नहीं
प्रयागराज के पानी में फेकल बैक्टीरिया के संदूषण की रिपोर्ट पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है। महाकुंभ में बहुत बड़ी संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं। अगर आप कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की बात करें, तो यह कोई नई बात नहीं है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि अगर आप अमृत स्नान के चरम के डाटा को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि उस समय ई कोली बैक्टीरिया चरम पर होता है। इसलिए, निष्कर्ष रूप में, मैं कहूंगा कि हमें और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है। हमें और अधिक मापदंडों व अधिक निगरानी स्टेशनों की आवश्यकता है, खासकर धारा के नीचे। स्नान के उद्देश्य से, 3 माइक्रोग्राम प्रति लीटर सुरक्षित है और हम कह सकते हैं कि पानी नहाने के लिए अच्छा है।
नाइट्रेट और फॉस्फेट का उल्लेख नहीं
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि सीपीसीबी को रिपोर्ट पर और काम करने की ज़रूरत है, क्योंकि उनके पास पूरा डाटा नहीं है। उनके अनुसार, रिपोर्ट में नाइट्रेट और फॉस्फेट का स्तर गायब है। वहीं, रिपोर्ट में दिखाए गए अनुसार पानी में घुली ऑक्सीजन का स्तर अच्छा है।
नहाने के लिए जल अनुपयुक्त कहना है जल्दबाजी
वहीं दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर आरके रंजन ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा में काफ़ी अंतर है। यह निष्कर्ष निकालना कि पानी नहाने के लिए असुरक्षित है, दरअसल जल्दबाज़ी होगी। ऐसा ही दावा गढ़मुक्तेश्वर, गाजीपुर, बक्सर और पटना को लेकर भी किया गया है।
महाकुंभ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
एसोसिएट प्रोफेसर आरके रंजन ने कहा कि ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि बड़ी संख्या में लोग एक ही पानी में नहाते हैं। यह भी मायने रखता है कि जल का नमूना कहां से और कब लिया गया है।
Did cpcb give false report to defame mahakumbh scientists raised questions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMकाजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
Jul 26, 2026 | 07:06 PMExplainer: CJP प्रदर्शन में शामिल होना अब पड़ेगा भारी? जानें फेशियल रिकग्निशन पर हाईकोर्ट में क्यों मचा बवाल
Jul 26, 2026 | 07:03 PMदुबई में टायर पंचर होने पर भारतीय महिला की मदद को रुकी पुलिस, बोली- ऐसी सुरक्षा कहीं और नहीं देखी
Jul 26, 2026 | 07:00 PMMumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Jul 26, 2026 | 06:54 PMजंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 06:52 PMदिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Jul 26, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













