UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
Delhi Student: दिल्ली की एक UPSC की पढ़ाई कर रही युवती को लखनऊ में एक परिचित व्यक्ति और उसके दोस्तों ने बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया। युवती ने दिल्ली के आनंद विहार में FIR दर्ज कराई।
- Written By: प्रिया जैस
दुष्कर्म मामला (डिजाइन फोटो)
Delhi UPSC Aspirant Gangrape Lucknow: दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जौनपुर से दिल्ली लौटते समय चारबाग स्टेशन पर एक परिचित व्यक्ति ने युवती को उतारा और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक पर आरोप लगाया है कि उसने युवती को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक कमरे में कॉफी में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद युवक समेत 3 अन्य युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को दिल्ली भेज दिया।
दरअसल, पीड़िता दिल्ली के प्राइवेट कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह कॉलेज की छुट्टी में 1 मई को जौनपुर आई थी। एग्जाम कार्ड लेने के लिए 15 मई को दिल्ली वापस जा रही थी। इस दौरान पीड़िता के पिता ने जाफराबाद स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बिठाया था।
युवती को ट्रेन से उतारा
ट्रेन चलने के बाद युवती ने जौनपुर जिले में के जलालपुर में रहने वाले शिवम यादव को मैसेज किया। युवती शिवम को कुछ सालों से जानती थी। मैसेज मिलने के बाद शिवम अपने दोस्त शनि के साथ चारबाग स्टेशन पर मिलने आया। यहां उसने युवती को बहला-फुसलाकर ट्रेन से उतार लिया और अपने साथ ले आया। पीड़िता ने बताया कि शिवम ने कहा कि वह घर पर बात कर लेगा, जिससे कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद युवती मान गई और उसके साथ चली गई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: अज्ञात कारणों से दो और लोगों ने दी जान; चांदवड़ और इगतपुरी क्षेत्र में मातम
Jalna Murder Mystery: 10 महीने बाद सुलझी ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी; DNA रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आलीराजपुर गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
शिवम उसे सुशांत गोल्फ सिटी पर अपने रूम में ले गया और शनि खाना लाने के लिए चला गया। आधे घंटे बाद शनि खाना देकर चला गया। दोनों ने खाना खाया और फिर कॉफी पी। शिवम ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाया था, जिसके कारण को नींद आने लगी। शिवम ने युवती का फायदा उठाने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उसने जबरदस्ती की और जबरन कई बार उससे संबंध बनाए।
3 दिन तक बंधक बनाकर की दरिंदगी
अगले दिन 16 मई को शनि रूप पर आया और शिवम बाहर चला गया। इस दौरान शनि ने भी युवती से जबरदस्ती की और जबरन संबंध बनाए। इन हरकतों से युवती काफी डर गई। दोनों जब भी बाहर जाते तो दरवाजा बाहर से लगाकर जाते ताकि युवती भाग न सकें। 17 मई को एक अंजान युवक रूम में पहुंचा और तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने तीन दिन तक युवती को बंधक बनाकर रखा और शोषण करते रहे।
यह भी पढ़ें – प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
शिवम ने दिल्ली वापस भेजा
तीन दिन बाद शिवम ने सुशांत गोल्फ सिटी से चारबाग के लिए कैब बुक की और सुहेलदेव एक्सप्रेस से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया। डरी सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर घर पर फोन किया। बेटी की बातें सुनकर पिता ने तुरंत 139 रेल्वे हेल्पलाइन पर संपर्क किया और मदद मांगी। जीआरपी टीम ने युवती के पास पहुंचकर उससे बात की परिजनों को पूरी घटना बताई। वे युवती को दिल्ली आनंद विहार लेकर आए और केस दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के आनंद विहार में 22 मई को केस दर्ज कराया गया है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि लखनऊ के सुशांत गोल सिटी इलाके में उसके परिचित ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी को 5 साल से जानती और दोनों का परिवार रिश्तेदार है। दिल्ली में दर्ज कराया यह केस लखनऊ में ट्रांसफर किया गया है। लखनऊ पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में दबिश दे रही है।
