Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साईं बाबा को लेकर शुरू हुआ विवाद; बनारस में मंदिरों से हटाई जा रहीं मूर्तियां, जानिए पूरा मामला

वाराणसी के मंदिरों से साईं की मूर्तियां हटाई जा रही हैं। सबसे पहले काशी के बड़ा गणेश मंदिर से साईं की मूर्ति हटाई गई। इसके साथ ही पुरुषोत्तम मंदिर से भी साईं की मूर्ति हटाई गई है। आने वाले दिनों में वाराणसी के कई और मंदिरों से भी मूर्तियां हटाई जाएंगी। यह कार्रवाई सनातन रक्षक दल की ओर से की जा रही है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 01, 2024 | 06:50 PM

बनारस में मंदिरों से हटाई जा रहीं साईं बाबा की मूर्तियां (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वराणसी: वाराणसी के मंदिरों से साईं की मूर्तियां हटाई जा रही हैं। सबसे पहले काशी के बड़ा गणेश मंदिर से साईं की मूर्ति हटाई गई। इसके साथ ही पुरुषोत्तम मंदिर से भी साईं की मूर्ति हटाई गई है। आने वाले दिनों में वाराणसी के कई और मंदिरों से भी मूर्तियां हटाई जाएंगी। यह कार्रवाई सनातन रक्षक दल की ओर से की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब 10 मंदिरों से साईं की मूर्तियां हटाई जा चुकी हैं। सनातन रक्षक दल का कहना है कि अब तक लोग अज्ञानता के कारण पूजा कर रहे थे। इसलिए अब इसे हटा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन से अनुमति के बाद पूरे सम्मान के साथ साईं की मूर्ति हटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- 3 अक्टूबर को अयोध्या पहुंच सकते हैं पीएम मोदी; सितारों वाली रामलीला का करेंगे उद्घाटन, भेजा गया न्योता

सम्बंधित ख़बरें

Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम

10 हजार रुपये से कम में घूमें भारत की ये 5 सबसे खूबसूरत और शानदार जगहें

यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की हत्या, बाइक से आए और सीने में उतार दीं 8 गोलियां, छात्रों ने की तोड़फोड़

क्या गंगा मुसलमानों की नहीं है? गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पर गिरफ्तारी को लेकर अबू आजमी ने पूछा सवाल

आपको बता दें कि साईं पूजा को लेकर विवाद कोई नया नहीं है। इससे पहले भी शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती साईं पूजा का विरोध कर चुके हैं। वहीं, हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भी साईं पूजा का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लोगों को लगता है कि मैं साईं बाबा के खिलाफ हूं, लेकिन मैं उनके खिलाफ नहीं हूं। बाबा की पूजा महात्मा के तौर पर की जा सकती है, लेकिन भगवान के तौर पर नहीं।

मृत इंसानों की मूर्तिपूजा वर्जित

दरअसल, सनातन रक्षक दल का कहना है कि हम साईं के खिलाफ नहीं हैं। सनातन रक्षक दल का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार किसी भी मंदिर में मृत इंसानों की मूर्ति स्थापित करना और उनकी पूजा करना वर्जित है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में मंदिरों में केवल पंच देवों- सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति और गणपति के स्वरूपों की मूर्तियां ही स्थापित की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:- शारदीय नवरात्रि के दिन पूजा में किस धातु का कलश करें स्थापित, जानिए क्या है कलश की विशेषताएं

इससे पहले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने भी साईं पूजा का विरोध किया था। इसका विरोध करने वाले इसके विरोध में कई और भी तर्क दे रहे हैं। इससे पहले भी कई धर्मगुरु साईं पूजा पर सवाल उठा चुके हैं। और अब एक बार फिर यह मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है।

Controversy started over sai baba idols are being removed from temples in banaras

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 06:50 PM

Topics:  

  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.