UP: कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

Ajay Maken UP Incharge: कांग्रेस ने पांच चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। उत्तर प्रदेश विधान चुनाव 2027 को लेकर अजय माकन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Ajay Maken UP Incharge
उत्तर प्रदेश में अजय माकन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गईसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कांग्रेस ने पांच चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया।

  • उत्तर प्रदेश में अजय माकन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।

  • कमेटियां विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगी।

UPAssembly Election 2027: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपनी सियासी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। इन कमेटियों के जिम्मे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों पर मंथन और संभावित चेहरों की छंटनी होगी। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश को लेकर है, जहां पार्टी ने अजय माकन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के इस फैसले को चुनावी रणनीति मजबूत करने और उम्मीदवारों के चयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है...