Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इमरान मसूद जुमे पर हुए लाल-पीले, होली खेलने के बाद कांग्रेस सांसद बोले- मिटने चाहिए नफरतों के रंग

उत्तर प्रदेश के संभल से सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद शुरू हुई होली और जुमे की सियासत ने पूरे उत्तर प्रदेश को आगोश में ले लिया। लेकिन आज इमरान मसूद ने जुमे की नमाज से पहले होली खेलकर एकता संदेश दिया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 14, 2025 | 03:43 PM

इमरान मसूद (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के संभल से सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद शुरू हुई होली और जुमे की सियासत ने पूरे उत्तर प्रदेश को आगोश में ले लिया। सीएम योगी ने अप्रत्यक्ष रूप से अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया तो अखिलेश यादव ने भाजवा व मुख्यमंत्री पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। जुमे की नमाज और होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

वहीं गंगा-जामुनी तहजीब को आत्मसात करते हुए सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नमाज अदा करने से पहले होली खेली। समर्थकों के साथ लाल-पीले-हरे रंगों में रंगे सांसद मसूद एकता का संदेश दिया।

सोशल मीडिया पर उनके होली खेलने वीडियो व उनके बयान की लोग सरहना कर रहे है, जबकि अक्सर वह अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। मसूद ने कहा कि “पहली बार होली के रंगों में नफरत ढूंढी जा रही थी। मैं प्यार का संदेश देने के लिए होली मना रहा हूं। यही देश की संस्कृति है, और हम सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं”

सम्बंधित ख़बरें

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

अकोला चुनाव में AIMIM की एंट्री से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल? जानिए पूरा समीकरण

किडनी कांड दबाने की कोशिश! पीड़ित रोशन पर बनाया शिकायत वापसी का दबाव, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

#WATCH | Congress MP Imran Masood says, “For the first time, hatred was being searched in the colours of Holi. I am celebrating Holi to present a message of love. This is the culture of the country, and we celebrate all the festivals together…” https://t.co/gVhq1sJg2f pic.twitter.com/veUwJY51n3 — ANI (@ANI) March 14, 2025

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कांग्रेस सांसद ने होली के अवसर सभी देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का त्योहार, प्यार और खुशी का मेल, होली आपके जीवन में खुशियों और रंगों की बहार लाए! आपके परिवार और मित्रों के साथ होली का जश्न मनाएं और इस त्योहार की खुशियों को अपने दिल में बसाएं!”

इमरान मसूद ने कहा कि रंग लगने से क्या होता है। अभी हम लोग होली खेल रहे हैं। थोड़ी देर में हम लोग मस्जिद में सब मिलकर नमाज पढ़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि मस्जिदों को ढक कर तमाशा करवा रहे हो। हम सब लोग मोहब्बत वाले है।

Congress mp imran masood played holi with his supporters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2025 | 03:43 PM

Topics:  

  • Congress
  • Holi
  • Imran Masood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.