आज से 15 जून तक यूपी में चलेगी कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा, वोटरों का जताएगी आभार
लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत के बाद कांग्रेस अब यूपी की जनता का आभार प्रकट करने के लिए 11 जून से 15 जून तक प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकालेगी। जिसके जरिए पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश भी जनता तक पहुंचाया जाएगा।
- Written By: मृणाल पाठक
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
लखनऊ: भाजपा के लिए यूपी में लोकसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले थे। लेकिन कांग्रेस के लिए ये ही नतीजे उत्साहित करने वाले थे। यूपी की जनता ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताते हुए उन पर वोटों के माध्यम से जमकर प्यार लुटाया है। जिसके लिए अब कांग्रेस पार्टी 11 जून से 15 जून तक प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकालेगी।
इस धन्यवाद यात्रा के जरिए पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी और जनता से आभार प्रकट करेगी। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। ये जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के द्वारा मिली है।
असलम खुर्शीद के अनुसार 11 को देहात विधानसभा के भोजपुर में शाम 4 बजे यात्रा निकाली जाएगी। फिर 12 को ये यात्रा कुंदरकी, 13 को कांठ, 14 को ठाकुरद्वारा और 15 को बिलारी तक यह जाएगी। हर यात्रा में जिला इकाई के पदाधिकारी प्रभारी के रूप में मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
ऐसा माना जा रहा है कि यूपी की जनता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी। उन पर भरोसा जताया और यूपी में शानदार जीत दिलाई। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की करारी हार पर अब भी कई लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। अयोध्या से भी भाजपा का हारना कई लोगों को आज भी हैरान किया हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस भारतीय लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से कांग्रेस को 2009 के बाद सबसे बड़ी सफलता हासिल हुई है। पार्टी 6 सांसद जीतने में कामयाब रही, जबकि 11 सीटों के साथ पार्टी दूसरे नंबर पर रही। वहीं इंडिया गठबंधन प्रदेश की 43 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा।
