Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘युद्ध थोपोगे तो ऑपरेशन सिंदूर-सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में मिलेगा जवाब’, सीएम योगी की सीधी बात नो बकवास

लखनऊ में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए सीएम ने कहा कि युद्ध थोपोगे तो करारा जवाब मिलेगा।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jun 10, 2025 | 02:14 PM

सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः अगर कोई भारत पर युद्ध थोपता है और आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो इसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के रूप में मिलेगा। यह बयान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। इस दौरान सीएम केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 11 साल पूरे होने पर सरकारी की उपलब्धियां गिनाई।

केंद्र की सत्ता संभालते हुए भाजपा नेतृत्व वाले NDA को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर देश के सभी राज्यों की भाजपा इकाई प्रेस वार्ता में केंद्र व राज्य सरकारी की उपबल्धियों का बखान कर रही है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारत अब चुप रहने के बजाय पूरी ताकत के साथ जवाब देता है।

‘युद्ध थोपोगे तो मिलेगा ऐसा जवाब’

कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के तौर पर शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई हम पर युद्ध थोपता है या आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो इसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के रूप में मिलेगा।” केंद्र की पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में आतंकवाद जैसे मुद्दों पर निष्क्रिय रहने की प्रवृत्ति थी। कहा जाता था कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो केवल शांति की वकालत करता है – चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।

सम्बंधित ख़बरें

विधानसभा में छलका सीएम रेखा का दर्द! ट्रोलिंग पर हुईं भावुक, पूछा- क्या महिला होना ही मेरी गलती है?

इंदौर के बाद भोपाल की बारी! चार इलाकों के पानी में मिला खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया, सील किया गया स्लॉटर हाउस

अंकिता मर्डर केस: 5 कैमरों की फुटेज में कैद हुआ ‘वो’ सच? उर्मिला सनावर ने खोल दी पूरी केस की फाइल- VIDEO

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘आक्रामकता के सामने शांति का मंत्र अब नहीं’

आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रामकता के सामने भी शांति का मंत्र जपने की प्रवृत्ति थी। यह मानसिकता गहराई से जड़ जमा चुकी थी, लेकिन मौजूदा नेतृत्व में उस दृष्टिकोण को पूरी तरह से उलट दिया गया है। अब भारत चुप्पी से नहीं, बल्कि ताकत से जवाब देता है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को एक अलग वैश्विक पहचान दी है। उनके शासन की पहचान सेवा, अच्छे प्रशासन और गरीबों के कल्याण से है। केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्षों के कामकाज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन वर्षों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के ‘‘स्वर्णिम काल” के रूप में याद किया जाएगा।

‘इंदिरा गांधी की तरह खत्म करेंगे पीएम मोदी की राजनीति’, खालिस्तानियों ने दी प्रधानमंत्री को खुलेआम धमकी- Video

वैश्विक मंचों पर भारत ने वापस पाया सम्मानः योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो भ्रष्टाचार, वंशवादी राजनीति और तुष्टिकरण से मुक्त है। आदित्यनाथ ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के लिए विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। वैश्विक मंच पर भारत ने अपना वह सम्मान वापस पाया है, जो कांग्रेस और अन्य अस्थिर सरकारों के 65 वर्षों के दौरान कम हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना अब एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में साकार हो रही है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Cm yogi warned pakistan on 11th anniversary of bjp central government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2025 | 12:18 PM

Topics:  

  • BJP
  • Latest News
  • Narendra Modi
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.