घोर कलयुग है भाई!, भगवान राम की अयोध्या में इंसानियत हुई शर्मसार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहलाने वाली वीडियो सामने आयी है। सीसीटीवी में रिकॉर्ड इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को उसी के परिवार वालों के द्वारा सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है।

भगवान राम की अयोध्या में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला को उसके ही परिवार वालों ने सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। लगता है कि कलयुग आने के साथ ही दुनिया से इंसानियत भी खत्म हो रही है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कुछ लोगों ने अपने ही परिवार की एक बुजुर्ग महिला को लावारिस हालत में सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। ये सारी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जैसे ही पास के लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी, यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना ने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सच में इंसानियत मर चुकी है? यूपी पुलिस ने इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की बात कही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com