Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी ने किया ओलंपिक चैंपियंस का सम्मान; ललित-राजकुमार को 1-1 करोड़ का इनाम, डीएसपी बनाने का ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर पहुंचकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे ललिल उपाध्याय और राजकुमार पाल को एक-एक करोड़ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान करने का ऐलान करते हुए उन्हें डीएसपी बनाने की भी घोषणा की है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 17, 2024 | 05:42 PM

हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को सम्मानित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पेरिस ओलंपिक में भारत का परचम फहराकर लौटे यूपी के खिलाड़ियों का सम्मान किया है। सीएम ने गाजीपुर पहुंचकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे ललिल उपाध्याय और राजकुमार पाल को एक-एक करोड़ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान करने का ऐलान करते हुए उन्हें डीएसपी बनाने की भी घोषणा की है।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के करमपुर स्टेडियम में थे। यहां उन्होंने ओलंपिक में पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल के साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओलंपियन ललित उपाध्याय और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। सीएम ने ओलंपियन राजकुमार पाल के साथ उनके परिजनों को भी सम्मानित किया।

स्टेडियम में आयोजन

राजकुमार की मां और दोनों भाइयों को सीएम ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए। सीएम ने मेघबरन स्टेडियम के अन्य खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया। मेघबरन सिंह स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राजकुमार और ललित उपाध्याय पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भगवा चोला पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता…अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा निशाना, भड़क गए संत

‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video

‘मोदी और रेखा गुप्ता को योगी ने किया एक्सपोज’, यूपी CM के बयान पर मचा बवाल! संजय सिंह ने उठाए सवाल

दिल्ली में दम घुटता है! सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव: तय हो गया एनडीए में सीट बंटवारे का फार्मूला, खाली हाथ रह गए ‘चाचा’

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि वह ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल को राज्य सरकार और प्रदेश की जनता की ओर से बधाई देते हैं। प्रदेश के इन दोनों खिलाड़ियों ने ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है।

लखनऊ में आयोजित होने जा रहे सम्मान समारोह में भारतीय हॉकी टीम के इन दोनों खिलाड़ियों को @UPGovt की तरफ से ₹1-1 करोड़ की राशि प्रदान करने जा रहे हैं… अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे… pic.twitter.com/lrjEsvpJ8l — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 17, 2024

ललिल-राजकुमार को 1-1 करोड़ का इनाम

देश के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में अपना पराक्रम दिखाकर देश का नाम रोशन किया है। देश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश सरकार ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल को एक-एक करोड़ रुपये देगी। यूपी सरकार ओलंपिक में भाग लेने वाले यूपी के सभी खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये देगी। सीएम ने कहा कि ललित उपाध्याय के माता-पिता की मेहनत का नतीजा है कि वह आज इस मुकाम पर हैं।

यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश उपचुनाव: फूलपुर में फूल खिलने से रोक पाएगा हाथ, सपा-कांग्रेस के बीच बन गई बात!

राजकुमार पाल की मां की मेहनत ही है कि उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। ललित उपाध्याय पहले ही डिप्टी एसपी बन चुके हैं। राजकुमार पाल जल्द ही डिप्टी एसपी बन जाएंगे। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को लगातार आर्थिक मदद दे रही है। सरकार हर गांव में खेल के मैदान बनवा रही है। सरकार प्रदेश के हर जिले में स्टेडियम बनवाएगी। ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लखनऊ में सम्मानित भी किया जाएगा।

Cm yogi honored the olympic champions lalit upadhyay and rajkumar pal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 05:42 PM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.