Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अखिलेश यादव को सीएम योगी की खुली चुनौती, कहा-कच्चा चिट्ठा खोलूंगा तो नहीं दिखा पाएंगे मुंह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या के मिल्कीपुर में सपा सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले माफिया सरकार चलाते थे, 'बबुआ' 12 बजे तक सोता था। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह सपा के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि काला चिट्ठा सामने आया तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 19, 2024 | 07:14 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा के दौरान एक बार फिर सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा पर आक्रामक रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं को आईना दिखाते हुए सीएम ने कहा कि हर जिले का बड़ा माफिया व गुंडा सपा से जुड़ा था। इनका पदाधिकारी या शागिर्द था। वहां संगठित अपराध, पशु, वन, खनन, भूमाफिया थे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव समेत सपा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कच्चा चिट्ठा सामने आएगा तो यह लोग मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।

मिशन मिल्कीपुर में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामनगरी अयोध्या को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने यहां एक हजार करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक, चाबी, प्रमाण पत्र, सिलाई मशीन आदि प्रदान किया। सीएम ने मिल्कीपुर में कराए जाने वाले विकास कार्यों को भी गिनाया। बताया कि मिल्कीपुर में मिनी स्टेडियम बनने जा रहा है। 30 मार्गों का शिलान्यास हो रहा है। रेवना में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला भी बोला।

अखिलेश यादव पर कसा तंज

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले यूपी में माफिया समानांतर सरकार चलाकर अराजकता व गुंडागर्दी का तांडव करते थे तो बबुआ घर से बाहर नहीं निकलता था। वह 12 बजे सोकर उठता था। जनता पिसती थी। मुस्लिम तुष्टिकरण की हद को पार करते हुए पर्व व त्योहारों में इन लोगों ने अराजकता फैलाई थी।

यह भी पढ़ें:-  ‘आपके दिल में मोदी और शाह की वजह से जलन’, योगी आदित्यनाथ के वार पर सपा का पलटवार

योगी ने कहा कि होली, दीवाली, रक्षाबंधन-शिवरात्रि, रामनवमी-जन्माष्टमी को बैन कर दिया था। जन्माष्टमी के आयोजनों पर इन्होंने थाना, पुलिस लाइन, जेलों में रोक लगा दी थी। कहते कि जन्माष्टमी में भजन न गाओ। योगी ने कहा कि हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन कई लोगों को पसंद नहीं थी, इसलिए सपा इसे बैन करती थी। कांवड़ यात्रा पर भी बैन लगाती थी। दुर्गा पूजा में अयोध्या का दंगा आप सबने देखा होगा। सपा की ही सरकार में देवकाली मंदिर से मूर्ति चोरी हो गई थी। तब मैंने बतौर सांसद आंदोलन किया था।

गरीबों का हक हजम कर जाते थे सपा के गुंडे

सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश के आर्थिक विकास का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश भारत के विकास का बैरियर माना जाता था। अराजकता चरम पर थी। विकास योजनाओं में भेदभाव व महापुरुषों का अपमान होता था। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने साढ़े सात वर्ष में विकास के कार्यों को तेज गति से बढ़ाया।

यह भी पढ़ें:- ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मायावती का समर्थन, जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्यों लिया यह डिसीजन?

उन्होंने कहा कि आज फोरलेन, टू लेन सड़कें, गांव की बेहतर कनेक्टिविटी, गांव-मजरे में बिजली-पानी की व्यवस्था दिखती है। उत्तर प्रदेश में 2.62 करोड़ परिवारों को शौचालय व 56 लाख गरीबों को आवास दिया गया। 1.20 लाख मजरों तक बिजली, 1.56 करोड़ से अधिक परिवारों को फ्री बिजली कनेक्शन, 1.83 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना में फ्री सिलेंडर दिए गए। पिछले वर्ष से इन परिवारों को होली-दीवाली पर फ्री सिलेंडर दे रहे हैं। यूपी में 15 करोड़ लोग फ्री में राशन पा रहे हैं, लेकिन 2017 के पहले सपा के गुंडे गरीबों का राशन हजम कर जाते थे।

गुर्गों पर कार्रवाई से बिफरे सरगना

सीएम ने कहा कि सपा के लोग पहले गोतस्करी और जमीन पर कब्जा कराने का काम करते थे लेकिन आज उन जमीनों से कब्जे हट चुके हैं। हमारी सरकार ने 2017 के बाद ही एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स गठित की थी। जिसके प्रयासों से सपा के भूमाफिया और गुंडों के चंगुल से करीब 64 हजार हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराई गई है। उन्होंने आगे कहा कि गुर्गों से जमीन मुक्त खाली कराने पर परेशानी हुई तो सरदार कहता है कि अयोध्या में जमीन घोटाला हुआ है। यहां जमीन घोटाला नहीं हुआ, बल्कि किसानों को 1700 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया है।

डकैती डालने के लिए चाहिए अंधेरा

सीएम ने कहा कि दीपोत्सव पर अयोध्या के मंदिरों पर जब दीप जलते हैं पाकिस्तान के साथ सपा मुखिया को परेशानी होती है। इन्हें मालूम है कि यहां जलने वाला हर एक दीप अयोध्या, प्रदेश व देश को रोशन करेगा और मानवता पर कैंसर बन चुके पाकिस्तान को भी नेस्तनाबूद करने का सामर्थ्य रखता है। पाकिस्तान भारत का दुश्मन है, उसे तो परेशानी होती है, लेकिन हिंदू विरोधी मानसिकता के कारण समाजवादी पार्टी को भी दिक्कत होती है। अंधेरे में रहने की अभ्यस्त सपा को डकैती डालने के लिए अंधेरा ही चाहिए।

Cm yogi challenged to akhilesh yadav from ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2024 | 06:39 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Samajwadi Party
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

विधायक केचे के समर्थकों की अनदेखी, BJP की तहसील कार्यकारिणी पर उठे सवाल

2

ताडोबा टाइगर रिजर्व में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग, भाजपा के व्यापारी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

3

यूपी सरकार शुरू करने जा रही नया अभियान, अब DM रोज करेंगे समीक्षा, जानिए क्या है वजह

4

राहुल गांधी की आलोचना पर भड़की कांग्रेस, नागपुर जिलाध्यक्ष बैस बोले- लोकतंत्र को रौंदने वाले…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.