Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिल्कीपुर सीट को बीजेपी ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल, सीएम योगी ने प्रभारियों को दिया जीत का मंत्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भी कमान संभाल ली है। जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें अयोध्या की मिल्की पुर विधानसभा सीट भी शामिल है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 06, 2024 | 10:58 PM

योगी आदित्यनाथ (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भी कमान संभाल ली है। जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें अयोध्या की मिल्की पुर विधानसभा सीट भी शामिल है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इसी को लेकर मंगलवार को सीएम योगी ने मिल्कीपुर सीट के चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा की है साथ ही उन्हें जीत का मंत्र भी दिया है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ प्रबंधन पर जोर दिया और कहा कि कार्यकर्ता विपक्षी दलों के दोहरे रवैये की पोल जनता के सामने खोलें। मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा की।

यह भी पढ़ें:- ‘सांप मरे लाठी बच जाए’, विपक्ष ने निकाली वक्फ बोर्ड विधेयक को थामने की नई तरकीब

बूथ प्रबंधन पर दिया जोर

चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। बूथ प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ अभियान को गति देने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। सभी बूथ समितियों को सक्रिय करने के साथ लाभार्थियों से लगातार संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश भी दिया। उत्‍तर प्रदेश में जल्द ही 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना

राज्य में नौ विधानसभा सदस्यों के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद इस्तीफा देने और कानपुर के सीसामऊ के (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को (एक आपराधिक मामले में) सजा सुनाये जाने के बाद कुल 10 सीटें रिक्त हुई हैं। विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि ”भारत निर्वाचन आयोग को 10 सीटों की रिक्ति की सूचना भेज दी गयी है। अभी चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है लेकिन निकट भविष्य में चुनाव कार्यक्रम तय हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर की शिकारपुर पुलिस ऐसे बनाती है निर्दोष व्यक्तियों को अपना शिकार, वायरल हुआ वीडियो

Cm yogi adityanath gave the mantra to win milkipur in the circuit house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2024 | 10:58 PM

Topics:  

  • BJP
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

लव जिहाद कानून पर मोदी-योगी की जीत! मुस्लिम मंच ने अनैतिक धर्मांतरण को बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट ने..

2

BJP अध्यक्ष का चुनाव हुआ पूरा…अब कैबिनेट विस्तार की बारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी छिनेगी कुर्सी?

3

2029 में छिन जाएगी मोदी की कुर्सी, राहुल गांधी बनेंगे PM? कांग्रेस का ‘नितिन’ कनेक्शन कर देगा हैरान!

4

महाराष्ट्र को मिला 442 KM लंबा Expressway: बदलापुर-लातूर एक्सप्रेसवे से 5 जिलों को होगा फायदा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.